Lok Sabha Election 2024 : बसपा के पूर्व प्रत्याशी दयाशंकर ने थामा सपा का दामन, भाजपा में कई पदों पर किया था काम

बसपा के पूर्व प्रत्याशी दयाशंकर ने थामा सपा का दामन, भाजपा में कई पदों पर किया था काम
UPT | बसपा के पूर्व प्रत्याशी दयाशंकर ने थामा सपा का दामन

May 16, 2024 11:00

बसपा से टिकट कटने के बाद दयाशंकर मिश्र ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली...

May 16, 2024 11:00

Lucknow News : बसपा से टिकट कटने के बाद दयाशंकर मिश्र ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह सब रहे मौजूद
दयाशंकर मिश्र ने बसपा से टिकट कटने के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने लखनऊ में बुधवार शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे भाजपा को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। बसपा ने उन्हें बस्ती लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। नामांकन के अंतिम दिन बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बस्ती का टिकट बदलते हुए उनका टिकट काट दिया। इसके बाद उनका पर्चा खारिज हो गया। दयाशंकर मिश्र सपा नेताओं के संपर्क में आए और बुधवार शाम पार्टी की सदस्यता ली। सपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान बस्ती जिला अध्यक्ष एवं सपा नेता त्र्यंबक पाठक, प्रवीण पाठक, गोपाल सिंह सदर विधायक महेंद्र यादव, व अन्य नेता मौजूद रहे।

दयाशंकर ने किया भाजपा में कई पदों पर काम
दयाशंकर मिश्र ने आपसी सेवा से शुरू किया था। उन्होंने भाजपा में कई पदों पर काम किया। उन्होंने साकेत महाविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दयाशंकर मिश्र को बस्ती भाजपा की जिलाध्यक्ष नामित किया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मुख्य भूमिका निभाई थी। दयाशंकर मिश्र का ईंट-भवन संबंधित कई व्यवसाय था और वे भाजपा के प्रमुख नेता के रूप में माने जाते थे।

Also Read

मालिनी अवस्थी सजायेंगी सुरों की महफिल, पं. हरि प्रसाद चौरसिया बिखेरेंगें बांसुरी की स्वर लहरियां

23 Jan 2025 03:54 PM

लखनऊ जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुक्रवार से : मालिनी अवस्थी सजायेंगी सुरों की महफिल, पं. हरि प्रसाद चौरसिया बिखेरेंगें बांसुरी की स्वर लहरियां

राजधानी में शुक्रवार से दो दिवसीय जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुरू हो रहा है। इसमें संगीत के श्रंगार से साहित्य का संसार सजेगा। और पढ़ें