Lucknow Crime : सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला
UPT | सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

Oct 11, 2024 18:45

गुडंबा थाने में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राम विशाल सिंह यादव के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह प्रकरण पेट्रोल पंप साझेदारी से जुड़ा हुआ है।

Oct 11, 2024 18:45

Lucknow News : गुडंबा थाने में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राम विशाल सिंह यादव के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह प्रकरण पेट्रोल पंप साझेदारी से जुड़ा हुआ है। जिसमें शिकायतकर्ता ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर लाखों रुपए हड़पने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पेट्रोल पंप साझेदारी में हड़पे रुपए
गुडंबा थाना क्षेत्र के ग्राम कक्केहड़ी निवासी राम प्रकाश ने कुर्सी रोड स्थित आदिलनगर के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर और उनके बेटे आलोक यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राम प्रकाश ने आरोप लगाया कि राम विशाल ने पेट्रोल पंप के साझेदार के तौर पर धोखे में रखकर पैसों का हेरफेर किया और उसके लाखों रुपए हड़प लिए। रुपए वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।



आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने नौकरी के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की। कई लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जानकीपुरम के सेक्टर जे में ऐसी ही एक हड़पी गई जमीन पर अस्पताल बनाया है। इसके अलावा बीकेटी के पहाड़पुर गांव में राम विशाल यादव की पानी की फैक्ट्री है। जिसे उनका पुत्र आलोक यादव संचालित करता है।

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के पास लग्जरी गाड़ियां 
राम प्रकाश ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आरोपी के पास बीएमडब्ल्यू और अन्य महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं। अपने रसूख का इस्तेमाल कर वह स्थानीय लोगों पर दबाव बनाते हैं। गुडंबा पुलिस ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read

झाड़ियों में मिला माली का कंकाल, 19 दिन से था लापता, हत्या का आरोप

11 Oct 2024 09:24 PM

लखनऊ Lucknow News : झाड़ियों में मिला माली का कंकाल, 19 दिन से था लापता, हत्या का आरोप

पीजीआई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नर कंकाल झाड़ियों में पाया गया। यह कंकाल सुकुरपुर गांव निवासी अंकुर (18) का बताया जा रहा है। गांव के ही एक परिवार ने जहां मृतक की पहचान का दावा करने के साथ ही हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें