हरदोई के विकास के लिए शासन में खोला खजाना : सई नदी पर पुल निर्माण के लिए भेजी भारी भरकम रकम 

सई नदी पर पुल निर्माण के लिए भेजी भारी भरकम रकम 
UPT | जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दी जानकारी

Oct 11, 2024 14:21

सई नदी पुल परियोजना हरदोई और उन्नाव के किसानों के लिए जीवन रेखा है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करेगी। परियोजना के लिए सरकार ने उदारतापूर्वक धन आवंटित किया है।

Oct 11, 2024 14:21

Short Highlights
  •  सई नदी के पुल के लिए शासन ने जारी की दूसरी किस्त 
  • जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दी जानकारी 
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के कंजौरा और उन्नाव जनपद के गौरियाकला के बीच सई नदी पर पुल न होने के कारण नाव से नदी पार कर खेत देखने तक के लिए किसानों को आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निपटने के लिए लकड़ी का पुल बनाया था। शासन ने विकास खंड बेहंदर के कंजौरा गांव के पास कंजौरा-गौरियाकला के मध्य सई नदी पर 655 मीटर लंबाई में पुल निर्माण को स्वीकृति दी है।

शासन ने पुल निर्माण के लिए भेजी भारी भरकम रकम 
शासन ने पुल निर्माण के लिए उप्र राज्य सेतु निगम विभाग को 12 करोड़ 34 लाख 84 हजार रुपये पहली किस्त में जारी भी कर दिए थे। निगम की ओर से अभी तक कराए गए काम पर दो करोड़,16 लाख रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। पहली किस्त खर्च नहीं हो पाई और शासन ने निर्माणाधीन पुल के लिए दूसरी किस्त में एक करोड़, 47 लाख,14 हजार रुपये और जारी कर दिए हैं। शासन के अनु सचिव शिव कुमार की ओर से बजट जारी किए जाने का आदेश यहां अधिकारियों को प्राप्त हो गया है। 


सई नदी के पुल के लिए शासन ने जारी की दूसरी किस्त 
हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कंजौरा-गौरियाकला के बीच सई नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए शासन ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। पुल निर्माण की स्थिति कम रही। सेतु निगम के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अब बरसात बंद हो गई है। पुल निर्माण का काम बंद रहने से प्रगति में हुए गैप को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाई जाए। काम गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा कराया जाए।

Also Read

सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

11 Oct 2024 06:40 PM

लखनऊ Lucknow Crime : सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

गुडंबा थाने में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राम विशाल सिंह यादव के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह प्रकरण पेट्रोल पंप साझेदारी से जुड़ा हुआ है। और पढ़ें