Hardoi News : बिना अनुमति सीएम का पुतला फूंकने पर दो सपा नेता गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बिना अनुमति सीएम का पुतला फूंकने पर दो सपा नेता गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
UPT | पुलिस सिरसत में सपा नेता

Sep 16, 2024 10:02

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकना समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है

Sep 16, 2024 10:02

Short Highlights
  • पुतला दहन मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही
  • हरदोई पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जो की विधि विरुद्ध हो
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकना समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में जारी बयान में कहा था कि शहर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दो सपा नेताओं को किया गिरफ्तार 
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा था कि एक राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला बिना किसी पूर्व सूचना के फूंका गया है। जनपद में किसी भी तरह का लॉ एंड ऑर्डर को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

बाकी कार्यकर्ताओं की पुलिस कर रही तलाश
हरदोई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी रामज्ञान गुप्ता पुत्र नंदराम गुप्ता निवासी शिवनगर विभूति नगर थाना कोतवाली शहर और हरी नाम सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय बालक राम यादव निवासी गुरगुज्जा थाना कोतवाली शहर द्वारा शहर के कलेक्ट्रेट गेट के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक संगठन द्वारा पुतला फूंके जाने की सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी।

इसको लेकर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और अभियोग पंजीकृत कर लिया। हरदोई पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करने के बाद अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में शहर कोतवाली टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त हरि नाम सिंह और रामज्ञान गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरदोई पुलिस द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई है कि कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जो की विधि विरुद्ध हो अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें