अकबरनगर में शनिवार को भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। कई मकान खाली कराए गए। प्रभावित लोगों को बसंत कुंज योजना के प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कराया जा रहा है, उन्हें कब्जा दिया जा रहा है।
Lucknow News: अकबरनगर में बुलडोजर एक्शन जारी, बिजली-पानी आपूर्ति बंद होने के बाद लोग खाली कर रहे मकान
![अकबरनगर में बुलडोजर एक्शन जारी, बिजली-पानी आपूर्ति बंद होने के बाद लोग खाली कर रहे मकान](https://image.uttarpradeshtimes.com/lucknow-akbarnagar-12163.jpeg)
Jun 15, 2024 15:40
Jun 15, 2024 15:40
- मकानों को टूटता देख निराश हुए लोग
- नगर निगम ने 42 लोडरों का उपयोग कर मकान कराए खाली
मकानों को टूटता देख निराश हुए लोग
एलडीए ने 12 जेसीबी और 15 पोकलेन की मदद से पहले बंधे और मेन रोड पर बने मकान, दुकान, शोरूम आदि गिराकर अंदर मोहल्ले में जाने का रास्ता बनाया। इसके बाद पोकलेन मशीनें गलियों में पहुंचकर मकान गिराने का काम किया। इस कार्रवाई के दौरान लोगों में आक्रोश देखा गया, कई लोग अपने मकानों को टूटता देख निराश हो गए। विरोध को रोकने के लिए हर दो-तीन मकानों के बीच पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
नगर निगम ने 42 लोडरों का उपयोग कर मकान खाली कराया
बैरिकेडिंग करके किसी को आने-जाने नहीं दिया गया और दो शिफ्ट में चली कार्रवाई में कुल 165 भवन तोड़े गए, जबकि गुरुवार को 55 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए थे। आगे की कार्रवाई के लिए एलडीए और नगर निगम ने नदी और पीछे की तरफ के मकान खाली कराए, जिसके लिए 42 लोडरों का उपयोग किया गया। दिनभर मकान खाली करने का सिलसिला चलता रहा, लोग अपने मकानों से सामान निकालते रहे।
90 प्रतिशत काम पूरा
शाम तक 90 फीसदी क्षेत्र खाली हो गया। एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी, और अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने गलियों का भ्रमण किया और जल्द खाली करने की चेतावनी दी। अब तक प्रथम और द्वितीय क्षेत्र में 614 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान मकान टूटते देख कई परिवारों के लोग भावुक हो गए। मीना नाम की महिला ने बताया कि बड़ी मेहनत से बनाए मकान को पल भर में टूटते देखना दुखद था। कुछ महिलाओं की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की गई थी, जिसे 20 जून तक के लिए पुनः मांगा गया है।
अपर सचिव को महिलाओं और पुरुषों ने घेरा
ध्वस्तीकरण के दौरान उपाध्यक्ष और अपर सचिव को महिलाओं और पुरुषों ने घेरकर अपनी समस्याएं बताई। कुछ ने आवास आवंटन में गलती की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया। विस्थापितों के लिए एलडीए ने 79 परिवारों को बंसतकुंज योजना के शहरी आवासों में शिफ्ट कराया। एलडीए के मुताबिक, अब तक 1800 विस्थापितों को आवास दिए गए हैं, जिनमें से 971 परिवारों ने अपने आवासों पर कब्जा प्राप्त किया है। अगर कोई परिवार छूट गया है, तो उसका पंजीयन कराया जा रहा है।
Also Read
![लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव](https://image.uttarpradeshtimes.com/ib-thumbnail-2024-07-08t115530189-5963.jpg)
8 Jul 2024 12:22 PM
लखनऊ में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर की दैनिक जीवनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों और पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर में ... और पढ़ें