मंदिर के बाहर मांस फेंकने से माहौल गरमाया : हंगामे के बीच लोगों ने की नारेबाजी, आरोपी महिला गिरफ्तार

हंगामे के बीच लोगों ने की नारेबाजी, आरोपी महिला गिरफ्तार
UPT | डीसीपी पश्चिमी ओमवीर सिंह

Oct 09, 2024 14:42

आरोपी महिला का कहना है कि उसने मांस के टुकड़े कुत्तों को खिलाने के लिए फेंके थे। उसने बताया कि वह अकेले रहती है और अक्सर सड़कों पर कुत्तों को मांस खिलाती है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है। इस वजह से लोग काफी परेशान है।

Oct 09, 2024 14:42

Lucknow News : लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र के कटरा खुदा यार खां मोहल्ले में स्थित लंबदेश्वर शिव मंदिर के पास एक महिला ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। घटना को लेकर नोकझोंक के बीच कुछ देर बाद हंगामा होने लगा। नवरात्रि के दौरान ऐसी घटना होने से आक्रोशित लोगों ने मंदिर के बाहर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए। इसकी जानकारी लोगों ने डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। घटना को लेकर आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मंदिर के बाहर लोगों ने किया हंगामा
पुराने लखनऊ के बाजार खाला क्षेत्र में एक महिला की वजह से हंगामा हो गया। इस महिला ने मांस के टुकड़े खुले में फेंक दिए। कुछ देर बाद लंबेश्वर मंदिर के गेट के सामने से गुजरने वाले लोगों ने जब वहां पर मांस के टुकड़े फेंके देखे तो हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की मंशा से  ये सब किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

जानवरों को खिलाने के लिए फेंके थे मांस के टुकड़े
आरोपी महिला का कहना है कि उसने मांस के टुकड़े कुत्तों को खिलाने के लिए फेंके थे। उसने बताया कि वह अकेले रहती है और अक्सर सड़कों पर कुत्तों को मांस खिलाती है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है। इस वजह से लोग काफी परेशान है। इससे माहौल खराब हो सकता है। बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष आर्य के बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके से मांस के टुकड़े हटवा दिए। 



महिला पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
डीसीपी पश्चिमी ओमवीर सिंह ने बताया कि बाजारखाला क्षेत्र में हुई इस घटना में अलीजा नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने जब महिला से बातचीत की तो उसने उनका विरोध किया। आरोप है कि महिला पहले भी ऐसा कर चुकी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बाजारखाला में वर्तमान में अकेली ही किराए पर रहती है। इससे पहले वह सहादतगंज में रहती थी।

पुलिस गहराई से पड़ताल में जुटी
डीसीपी ​पश्चिमी ने बताया कि इसमें यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई ऐसे तत्व तो नहीं थे, जो इस घटना के माध्यम से सामाजिक विद्वेष पैदा करने की चेष्टा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। लेकिन, जो केस दिया गया है, उसके आधार पर पुलिस जांच जारी है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस बात पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी के स्तर पर नहीं की जा सके, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े या तनाव का माहौल पैदा हो।

Also Read

 सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा का तंज, कहा- गठबंधन में अब गहरी पड़ गई है गांठ

9 Oct 2024 04:15 PM

लखनऊ यूपी विधानसभा उपचुनाव : सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा का तंज, कहा- गठबंधन में अब गहरी पड़ गई है गांठ

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा ने फूलपुर और मझवां विधानसभा सीट पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन सीटों पर कांग्रेस दावा कर रही थी। इससे स्पष्ट है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन ठीक नहीं है। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी उसी तरह अपमानजनक व्यवहार कर रही है, जिस तरह उसके सा... और पढ़ें