प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने कहा कि मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की जो भी मांगे हैं, उसे सूचीबद्ध कर लिखित रूप से अवगत कराएं। पत्रकार हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
Lucknow News : प्रमुख सचिव सूचना ने दिया मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र
Sep 13, 2024 19:53
Sep 13, 2024 19:53
पत्रकार हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
प्रमुख सचिव सूचना ने कहा कि समिति की जो भी मांगे हैं, उसे सूचीबद्ध कर लिखित रूप से अवगत कराएं। पत्रकार हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। चुनाव समिति के शरत प्रधान, वीरेन्द्र सक्सेना व सुरेश बहादुर सिंह ने भी सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी और सचिव भारत सिंह ने वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दिए जाने की मांग रखी। पत्रकार कल्याण कोष की डिमांड के तहत पत्रकारों के स्वास्थ्य कोष की मांग की गई। समिति के सचिव भारत सिंह ने कहा कि लघु व मध्यम समाचार पत्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सरकार उन्हें निमानुसार विज्ञापन जारी कर आर्थिक संकट से उबरने में मदद करें।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य रूप से समिति के निर्वाचित उपाध्यक्ष आकाश शेखर शर्मा, अविनाश, चंद्र मिश्रा, राघवेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार त्रिपाठी संयुक्त सचिव विजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार सैनी, नीता देवी मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिन्हा, रितेश सिंह, अब्दुल वहीद, नवेद शिकोह, शेखर पंडित, वेद प्रकाश दीक्षित, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रेनू निगम, सतेंद्र राय उपस्थित थे। इस समारोह में दो निर्वाचित सदस्य शबीबुल हसन और सुयश मिश्रा किसी कारण वश उपस्थित नहीं हो सके, जिनका प्रमाण पत्र सचिव भारत सिंह ने ग्रहण किया।
Also Read
19 Sep 2024 03:16 PM
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से जारी तबादला सूची के मुताबिक आयुष श्रीवास्तव सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक को सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। और पढ़ें