Lucknow News : सामुदायिक केंद्रों को लीज पर देने का किया विरोध, प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात

सामुदायिक केंद्रों को लीज पर देने का किया विरोध, प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात
UPT | डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Jul 23, 2024 01:48

एलडीए की ओर से 100 सामुदायिक केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें लगभग 500 व्यापारियों और 10-15 हजार कर्मचारियों को रोजगार मिलता है। ठेका प्रथा लागू होने से सभी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा रोकने की मांग की।

Jul 23, 2024 01:48

Lucknow News : उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने सामुदायिक केंद्रों को लीज पर उठाने की योजना का विरोध किया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। 

ठेका प्रथा रोकने की मांग 
संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि एलडीए की ओर से जो सामुदायिक केंद्र जनता की सुविधा के लिए बनाये गये। उन्हें ठेके पर उठाने से व्यापारियों को नुकसान होगा। एलडीए की ओर से 100 सामुदायिक केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें लगभग 500 व्यापारियों और 10-15 हजार कर्मचारियों को रोजगार मिलता है। ठेका प्रथा लागू होने से सभी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा रोकने की मांग की। 

डिप्टी सीएम ने व्यापारियों को दिया आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल का कहना हैं की इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की नई पैनल में ऐसी व्यवस्था रखी गई है कि, जिससे आम व्यापारी पैनल के लिए आवेदन न कर सके। अपने चाहने वालों को पैनल में शामिल करने की मंशा से अधिकारियों ने इस प्रकार की औपचारिकताएं मांगी है जो आम व्यापारियों के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले पैनल को बनाये जाने वाली शर्तों में व्यापारी हितों का ध्यान रखा जाए। जिस पर डिप्टी सीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया। मंडलायुक्त रोशन जैकब को फोन करके निर्देशित किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर उदय शंकर मल्होत्रा, सोनू शुक्ला, संजय, रोहित शुक्ला सहित कई व्यापारी शामिल थे। 

Also Read

यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द, मंदिर परिसर में मजार बनने पर प्रशासन में हड़कंप

6 Oct 2024 09:08 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द, मंदिर परिसर में मजार बनने पर प्रशासन में हड़कंप

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें