राकेश टिकैत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उठाए सवाल : EVM को बताया भाजपा की मौसी, विनेश फोगाट की जीत पर भी बोले किसान नेता

EVM को बताया भाजपा की मौसी, विनेश फोगाट की जीत पर भी बोले किसान नेता
UPT | राकेश टिकैत

Oct 14, 2024 18:45

भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरीं। रविवार को उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव और ईवीएम पर खुलकर टिप्पणी की।

Oct 14, 2024 18:45

Lucknow News : भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरीं। रविवार को उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव और ईवीएम (Electronic Voting Machine) पर खुलकर टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों ने दूसरी पार्टियों का भी समर्थन किया था, लेकिन नतीजे कुछ और ही निकले। टिकैत का मानना है कि चुनाव धर्म, जाति और पार्टी के आधार पर होते हैं, और किसान जिस पार्टी का समर्थन करते हैं, वह उसी के पक्ष में मतदान करते हैं।

ये भी पढ़ें : बहराइच हिंसा : बवाल के बाद इंटरनेट बंद, पुलिस ने 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

चुनाव के नतीजो पर उठाए सवाल
राकेश टिकैत ने कहा, "देश में चुनाव पार्टी और जाति के आधार पर होते हैं। किसान-मजदूर पार्टी के साथ होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे सिर्फ संगठन की विचारधारा के अनुसार ही सबकुछ करेंगे।" हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया, फिर भी वे चुनाव जीत गए। इसका गणित समझ से परे है। जैसे यूपी में गन्ना समिति के चुनाव होते हैं, वहां भाजपा दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों का पर्चा रद्द करवा देती है और बिना वोट के चुनाव जीत जाती है। हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही फॉर्मूला लागू किया गया होगा।"



भाजपा के चुनावी फॉर्मूले पर तंज
राकेश टिकैत ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जहां जिस पार्टी की सरकार होती है, वहां जनता में एंटी-गवर्नमेंट माहौल बनता है। छत्तीसगढ़ में पहले कांग्रेस की सरकार थी और वहां भाजपा ने आंदोलन का फायदा उठाकर जीत दर्ज की। भाजपा अब चुनाव जीतने की मास्टर हो गई है। वे चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीतते हैं और सत्ता पर काबिज रहते हैं।"

ईवीएम को बताया भाजपा की मौसी  
ईवीएम पर सवाल उठाते हुए राकेश टिकैत ने कहा, "ईवीएम पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में काम करती है। मैंने पहले भी कहा था कि चुनाव में गड़बड़ी होती है। ईवीएम को पहले ही प्रोग्राम कर दिया जाता है। यह सब ईवीएम का खेल है। ईवीएम भाजपा की मौसी है, जो हमेशा उनके पक्ष में नतीजे लाती है।"

ये भी पढ़ें : बहराइच हिंसा : ADG अमिताभ यश ने खुली पिस्टल से खदेड़ी भीड़, स्थिति तनावपूर्ण

विनेश फोगाट की जीत पर प्रतिक्रिया
कुश्ती में विनेश फोगाट की जीत पर राकेश टिकैत ने कहा, "यह अच्छी बात है कि वह जीत गईं। लेकिन भाजपा के नेताओं का खेल भी अजीब है। उन्होंने पहले केशव मौर्य को चुनाव हरवा दिया और फिर उन्हें डिप्टी सीएम बना दिया ताकि वह नियंत्रण में रहें। भाजपा अपनी राजनीति में किसी को भी हरवा सकती है।"

Also Read

धर्मेंद्र रघुवंशी बने एसीपी क्राइम, आईपीएस अमोल मुर्कुट को मलिहाबाद का अतिरिक्त प्रभार

14 Oct 2024 09:17 PM

लखनऊ लखनऊ में दो IPS के तबादले : धर्मेंद्र रघुवंशी बने एसीपी क्राइम, आईपीएस अमोल मुर्कुट को मलिहाबाद का अतिरिक्त प्रभार

आईपीएस अधिकारी अमोल मुर्कुट को लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी को सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद के साथ-साथ अपराध शाखा का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। और पढ़ें