सेवा पखवाड़ा संगोष्ठी : पॉवर विदिन पुस्तक की सीएम योगी ने की सराहना, बोले- पीएम मोदी ने मजबूत की भारत की वैश्विक भूमिका

पॉवर विदिन पुस्तक की सीएम योगी ने की सराहना, बोले- पीएम मोदी ने मजबूत की भारत की वैश्विक भूमिका
UPT | CM Yogi Adityanath

Oct 02, 2024 17:41

सीएम योगी ने आर. बाला सुब्रमण्यम की लिखित पुस्तक, "पॉवर विदिन द लीडरशिप लीगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी" की चर्चा करते हुए कहा कि यह पुस्तक पीएम मोदी के समग्र व्यक्तित्व को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है।

Oct 02, 2024 17:41

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में आयोजित सेवा पखवाड़ा संगोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, उनके अनुशासन और सादगी को सराहा। उन्होंने मोदी जी की शून्य से शिखर तक की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन सामान्य नागरिक और कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ और आज वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संवैधानिक प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीएम योगी ने आर. बाला सुब्रमण्यम की लिखित पुस्तक, "पॉवर विदिन द लीडरशिप लीगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी" की चर्चा करते हुए कहा कि यह पुस्तक पीएम मोदी के समग्र व्यक्तित्व को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है। सीएम ने इस पुस्तक को महत्वपूर्ण रचना कहा, जो न केवल पीएम मोदी के नेतृत्व की कहानी बताती है, बल्कि नए भारत की दिशा को भी स्पष्ट करती है।

2047 तक विकसित भारत का रोडमैप   
सीएम योगी ने बताया कि पीएम मोदी की सक्षम और विजनरी लीडरशिप में भारत को सेवा और समर्पण के साथ समृद्धि की नई ऊंचाई पर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, कोई भी देश अचानक विकसित नहीं होता है, इसके लिए सभी ने बड़े विजन और लक्ष्य के साथ काम किया है। सीएम योगी ने आगे कहा कि जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, तब पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप पेश किया और इसके लिए पंच प्रण का रास्ता बताया। उन्होंने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इन पहलों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।



सीएम ने की सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के समावेशी विकास और कल्याणकारी योजनाओं का हर व्यक्ति ने अनुभव किया है। उन्होंने 'सर्वे भवन्तु सुखिन' की भारतीय ऋषि परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि 2014 में पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र दिया, जिससे कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। सीएम योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के समय की चुनौती और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण कर्तव्य के साथ जिम्मेदारी भी है।

भाजपा का पूर्वोत्तर में विस्तार
मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्वोत्तर राज्यों में विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, पीएम के नेतृत्व में भाजपा ने कठिन क्षेत्रों में भी पहुंच बनाई। असम में जब भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई तो डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी के रूप में भेजा गया। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में भी भाजपा की सरकार बनी, जबकि मणिपुर, अरुणांचल, मेघालय और नागालैंड में भाजपा के सहयोग से सरकारें चल रही हैं। योगी ने कहा कि इन क्षेत्रों में पहले भाजपा और भारत के प्रति संशय था और अलगाववाद की भावना थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और 2014 से पहले की सरकारों ने इन राज्यों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास नहीं किया।

लुक ईस्ट पॉलिसी की सराहना
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की 'लुक ईस्ट पॉलिसी' की सराहना करते हुए कहा, पीएम मोदी ने लुक ईस्ट पॉलिसी के तहत नॉर्थ ईस्ट को जिस भाव से जोड़ा, उसकी बदौलत आज वह विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। उग्रवाद से मुक्त होकर भारत की एकता-अखंडता को मजबूती प्रदान किया है। योगी ने ओडिशा में भाजपा सरकार और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रमुख विपक्षी दल होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, देश के बड़े क्षेत्र में भाजपा की राज्य सरकारें काम कर रही हैं। मोदी जी ने कहा था कि देश के हित में भाजपा की जीत आवश्यक है। 

भारत की वैश्विक भूमिका
मुख्यमंत्री ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर जोर देते हुए कहा, एक समय था, जब दो ध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था थी। लेकिन आज वैश्विक व्यवस्था का ध्रुवीकरण भारत के बिना संभव नहीं है। भारत जो चाहेगा, दुनिया में वही होगा। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का उल्लेख किया और कहा कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। योगी ने ब्रिक्स समिट और क्वाड जैसे मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की भी प्रशंसा की।

जन-संपर्क कार्यक्रम
सीएम योगी ने स्वच्छ भारत मिशन और मन की बात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पीएम मोदी के जनता से जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जनता-जनार्दन के साथ पीएम कनेक्ट हैं। मन की बात में पीएम ने आमजन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को उठाया। योगी ने उत्तर प्रदेश में 2.62 करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय देने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे नारी गरिमा का भी आह्वान किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Also Read

प्रयागराज में बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम, समुद्र मंथन होगा मुख्य आकर्षण

2 Oct 2024 08:49 PM

लखनऊ महाकुंभ 2025 : प्रयागराज में बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम, समुद्र मंथन होगा मुख्य आकर्षण

महाकुंभ 2025 को एक भव्य और यादगार आयोजन बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है। सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने एक अनूठी पहल करते हुए प्रयागराज में डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाने की योजना तैयार की है। और पढ़ें