UP News : यूपी में 247 पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का होगा सर्वे, विदेशी पर्यटक में देश में पहले स्थान का लक्ष्य

यूपी में 247 पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का  होगा सर्वे,  विदेशी पर्यटक में देश में पहले स्थान का लक्ष्य
UPT | Tourist places

Aug 21, 2024 22:36

पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की गणना करने एवं उनके अनुभव को साझा करने के लिए प्रदेश के 247 स्थलों पर आने वाले पर्यटकों का एक वर्ष तक सर्वे कराया जाएगा। यह स्थल प्रत्येक जिले में स्थित हैं, जहां एक सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक सर्वे होगा।

Aug 21, 2024 22:36

Short Highlights
  • एक साल चलेगा पर्यटन स्थलों का सर्वे
  • 200 से अधिक सर्वेयर्स किए गए प्रशिक्षित

 

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की गणना और उनका अनुभव जाना जाएगा। इसके लिए राज्य के 247 पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों का एक वर्ष तक सर्वे कराया जाएगा। सभी जनपदों में एक सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक सर्वे होगा। इसके लिए पर्यवेक्षक लगाये जाएंगे। इन पर्यवेक्षकों को सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न बारीकियों की जानकारी देने के लिए बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 200 से अधिक सर्वेयर्स को प्रशिक्षित किया गया।

घरेलू पर्यटन में यूपी देश में अव्वल 
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के अलावा इन पर्यवेक्षकों को चारबाग रेलवे स्टेशन और बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण भी कराया गया। उन्होंने बताया कि यूपी पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य है। घरेलू पर्यटन के मामले में यूपी देश में अव्वल है। विदेश से आने वाले पर्यटकों के मामले में भी यह उपलब्धि हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन स्थल और पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। विदेशी पर्यटकों के मामले में भी देश में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए पर्यटन स्थलों को नये सिरे से सजाया और संवारा जा रहा है।

प्रदेश में 247 पर्यटन स्थल चिह्नित
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सरकार पर्यटकों को और अच्छी सुविधाएं दे सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, नियोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक जिले का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गर्वन्मेंट (एआईआईएलएसजी) को कार्यदायी संस्था चुना गया है। सर्वे के द्वितीय चरण हेतु प्रदेश में 247 पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया गया है। द्वितीय चरण के सर्वे हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआईआईएलएसजी के टेक्निकल डायरेक्टर पश्चिम तिवारी ने सर्वेयर्स को सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की सर्वे के जो नियम बनाए गए है उसका हर हाल में पालन करें। अन्य विशेषज्ञों ने भी सरवेयर्स का मार्गदर्शन किया।

पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं 
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम के नेतृत्व में सर्वे का प्रथम चरण जून माह में पूरा कराया गया। पर्यटन स्थलों के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाई अड्डे एवं अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित मार्ग के प्रवेश-निकास स्थल, होटल्स, रेस्टोरेन्ट, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाउस, होम-स्टे, पेईंग गेस्ट एवं ढाबे इत्यादि, विश्राम स्थलों में आने वाले पर्यटकों की गणना की गई है। निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा ने बताया कि सर्वे का दो मुख्य उद्देश्य है। पहला कि पर्यटकों की गणना करना, दूसरा उद्देश्य है कि वह कितना खर्च कर रहा है। ताकि हमें पता चल सके कि पर्यटन क्षेत्र से कितने लोगों को रोजगार मिल रहा है और संभावनाएं क्या है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण अति महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए पूरी संवेदनशीलता के साथ इसे किया जाना है।

Also Read

भूपेन्द्र चौधरी ने बोले- राहुल गांधी के भारत विरोधी बयान समाज के लिए खतरनाक

19 Sep 2024 04:18 PM

लखनऊ भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठी वार : भूपेन्द्र चौधरी ने बोले- राहुल गांधी के भारत विरोधी बयान समाज के लिए खतरनाक

भाजपा और कांग्रेस के बीच इन दिनों चिट्ठी के जरिए आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है। अब इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की प्रति​क्रिया आई है। और पढ़ें