यूपी के बाढ़ प्रभावित 34 जिलों के किसानों को मिला मुआवजा : लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 70.88 करोड़ वितरित

लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 70.88 करोड़ वितरित
UPT | यूपी के बाढ़ प्रभावित 34 जिलों के किसानों को मिला मुआवजा

Oct 13, 2024 15:59

इस साल के मानसून के दौरान बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया है। यह मुआवजा उन किसानों को दिया गया है जिनकी फसलें बाढ़ के कारण नष्ट हो गई थीं।

Oct 13, 2024 15:59

Lucknow News : यूपी सरकार किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए विशेष योजनाएं लागू की हैं, ताकि उन्हें किसी भी आपदा के बाद आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस क्रम में, इस साल के मानसून के दौरान बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने 163.151 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया है। यह मुआवजा उन किसानों को दिया गया है जिनकी फसलें बाढ़ के कारण नष्ट हो गई थीं।

बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा
राज्य के 34 जिलों में इस मानसून के दौरान बाढ़ से बड़ी संख्या में किसानों की फसलें बर्बाद हुईं। कुल मिलाकर 3 लाख 71 हजार 370 किसानों की फसलें प्रभावित हुईं, जिनमें से 3 लाख 12 हजार 866 किसानों को अब तक मुआवजा दिया जा चुका है। इस मुआवजे का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से राहत प्रदान करना और उनके फसल नुकसान की भरपाई करना है। लखीमपुर खीरी, सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक था, वहां के किसानों को सबसे अधिक मुआवजा दिया गया है। यहां 1.10 लाख से अधिक किसानों को 70.88 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है, जो राज्य में किसी भी अन्य जिले से सबसे अधिक है।



जिलावार मुआवजा वितरण
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में तुरंत सर्वेक्षण कराया गया ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। प्रदेश में बाढ़ के कारण 1,10,989.26 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई थी, जिसमें बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बाढ़ से फसलें नष्ट हुईं। सरकार की मुआवजा नीति के तहत, जिन किसानों की 33 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जाता है।

लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक मुआवजा
लखीमपुर खीरी जिले में 1,10,990 किसानों की फसलें बाढ़ से बर्बाद हुईं, जिनमें से 1,10,105 किसानों को 70.88 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। ललितपुर जिले में 81,839 किसानों की फसलें प्रभावित हुईं, और इनमें से 54,462 किसानों को 21.9 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। सिद्धार्थनगर जिले में 30,144 किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, और 29,261 किसानों को 15.41 करोड़ रुपये का मुआवजा प्राप्त हुआ है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में अंबेडकरनगर, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कुशीनगर, मऊ, मीरजापुर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और वाराणसी शामिल हैं। इन जिलों के किसानों की फसलें बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई थीं।

जिलों के 98 प्रतिशत किसानों को मुआवजा
जिलों के 98 प्रतिशत बाढ़ प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा मिल चुका है, और शेष 2 प्रतिशत किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी किसानों को समय पर मुआवजा प्राप्त हो और वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को किसी भी आपदा के बाद अकेला न छोड़ा जाए। बाढ़, सूखा या किसी अन्य आपदा के समय फसल के नुकसान की स्थिति में किसानों को मुआवजा देकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार की यह पहल किसानों के जीवन में स्थिरता लाने और कृषि क्षेत्र में सुधार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read

यूपी 11 ने दी कैग दिल्ली को मात, आशु मौर्या ने दिलाई जीत

13 Oct 2024 07:34 PM

लखनऊ हॉकी टूर्नामेंट : यूपी 11 ने दी कैग दिल्ली को मात, आशु मौर्या ने दिलाई जीत

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में यूपी 11 ने शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला यूपी 11 और कैग दिल्ली की टीम के बीच खेला गया, जिसमें यूपी 11 ने कैग दिल्ली को 4-3 से मात दी। और पढ़ें