UP By Election: भाजपा ने 10 सीटों पर उतारी मंत्रियों की फौज, सीएम योगी लोकसभा चुनाव में हार की करना चाहते हैं भरपाई

भाजपा ने 10 सीटों पर उतारी मंत्रियों की फौज, सीएम योगी लोकसभा चुनाव में हार की करना चाहते हैं भरपाई
UPT | cm yogi adityanath

Jul 02, 2024 12:27

भाजपा उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिश है कि उपचुनाव में सभी दस सीटों पर कमल खिलाया जाए। इसके लिए उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और अन्य पदाधिकारियों से बातचीत भी की है।

Jul 02, 2024 12:27

Short Highlights
  • उपचुनाव की तारीख की घोषणा से पहले भाजपा ने तैयारी की तेज
  • सपा में टिकट के कई दावेदार, कांग्रेस को भी गठबंधन में सीट मिलने की उम्मीद
  • बसपा उपचुनाव को लेकर बना रही रणनीति
  • आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर भी उतारेंगे उम्मीदवार
Lucknow News: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी दल रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। निर्वाचन आयोग ने अभी उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। लेकिन, इससे पहले ही सत्तारूढ़ दल और विपक्ष में संभावित उम्मीदवार अपनी पैरवी के लिए नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा ने उपचुनाव को लेकर अपने 16 मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। दरअसल लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को 33 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा 37 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 6 सीटे आईं, ऐसे में विपक्ष के उत्साह को देखते हुए भाजपा अभी से सक्रिय हो गई है।

सीएम योगी की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने की कोशिश
भाजपा उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिश है कि उपचुनाव में सभी दस सीटों पर कमल खिलाया जाए। इसके लिए उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और अन्य पदाधिकारियों से बातचीत भी की है। भाजपा में प्रत्याशी को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। प्रदेश संगठन की ओर से प्रत्याशियों के नाम का पैनल भेजने की बात कही जा रही है, जिसके आधार पर केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगा। लेकिन, अपने स्तर पर प्रदेश संगठन और सरकार उपचुनाव की तैयारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

उत्साहित विपक्ष को जवाब देने की रणनीति 
सत्तापक्ष का प्रयास है कि उपचुनाव में सभी सीटें जीतकर न सिर्फ विपक्ष के उत्साह को कम किया जाए। बल्कि इसके जरिए मतदाताओं के बीच एक संदेश देने की भी कोशिश की जाएगी कि भाजपा की ताकत कम नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव में सिर्फ स्थानीय समीकरणों के कारण सपा ज्यादा लाभ लेने में सफल हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में जीत के जरिए लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन का सीधे तौर पर जवाब देना चाहते हैं, क्योंकि इसे लेकर विपक्ष खासतौर से समाजवादी पार्टी उन पर काफी हमलावर है। वहीं इसे यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

सहयोगी दलों से की गई बातचीत
इसी के मद्देनजर सहयोगी दलों से भी उपचुनाव को लेकर बातचीत की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि उपचुनाव में भाजपा अपने सहयोगी दलों को भी सीट देने को तैयार हो गई है। सभी सीटों को लेकर अलग अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। ये मंत्री उपचुनाव को लेकर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही संगठन के स्तर पर पदाधिकारियों को भी जिम्मा सौंपा गया है। 

सपा में भी टिकट को लेकर नेता कर रहे तैयारी
उपचुनाव में रिक्त सीटों को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं विधायक से लेकर सांसदों के परिजन भी टिकट की रेस में लगे हैं। चुनाव जीतने वाले सांसदों की पूरी कोशिश है कि उनकी रिक्त सीटों प उनके करीबी या परिजनों को ही टिकट मिले। इसी तरह का माहौल समाजवादी पार्टी में भी देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित पार्टी नेता और कार्यकर्ता अभी से टिकट की दौड़ में लग गए हैं। कांग्रेस को भी उम्मीद है कि सपा से सीटों को लेकर उसकी बात सार्थक नतीजे पर पहुंचेगी। वहीं बसपा पदाधिकारी भी उपचुनाव को लेकर मायावती के निर्देश के बाद रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आजाद समाज पार्टी भी उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। 

भाजपा ने इन मंत्रियों को सौंपी उपचुनाव में जिम्मेदारी
  • कुंदरकी- धर्मपाल सिंह व जेपीएस राठौर
  • मिल्कीपुर- सूर्य प्रताप शाही व मयंकेश्वर शरण सिंह
  • कटेहरी- स्वतंत्र देव सिंह और आशीष पटेल
  • सीसामऊ- सुरेश खन्ना और संजय निषाद
  • फूलपुर- दयाशंकर सिंह और राकेश सचान
  • मझवां-अनिल राजभर
  • करहल-जयवीर सिंह
  • खैर- लक्ष्मी नारायण चौधरी
  • गाजियाबाद सदर- सुनील शर्मा
  • मीरापुर- अनिल कुमार व सोमेन्द्र तोमर

Also Read

रामनाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय दो पद का दायित्व संभालने पर कर्मचारियों ने दी बधाई 

5 Jul 2024 10:06 PM

लखनऊ Lucknow News : रामनाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय दो पद का दायित्व संभालने पर कर्मचारियों ने दी बधाई 

लोक निर्माण विभाग के इतिहास में यह पहला मौका था जब मुख्यालय दो का चार्ज लेने कोई अभियंता पहुंचा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव अजय चौहान जिंदाबाद के नारे लगे। और पढ़ें