उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए 35 करोड़ पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सबसे ज्यादा पौधे लखनऊ मंडल में रोपे जाएंगे।
पौधरोपण-2024 : यूपी में रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे, लखनऊ मंडल को चार करोड़ का लक्ष्य
Jun 23, 2024 19:03
Jun 23, 2024 19:03
- 35 करोड़ पौधारोपण में सर्वाधिक लक्ष्य लखनऊ मंडल को मिला
- वन विभाग 14 करोड़ व ग्राम्य विकास लगाएगा 12.59 करोड़ पौधे
हरित क्षेत्र को 2026-27 तक 15 फीसद तक पहुंचाने का लक्ष्य
बयान में कहा गया है कि प्रदेश के हरित क्षेत्र को 2026-27 तक 9 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी तक ले जाना का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रदेशव्यापी अभियान में सभी विभागों व मंडलों के लिए भी लक्ष्य निर्धारण किया गया है। योगी सरकार का यह भी निर्देश है कि हर किसी को उच्च गुणवत्ता के पौधे सुलभता से मिल सकें, इसके लिए विधिवत तैयारी भी की जाए।
विभागवार तय किया गया लक्ष्य
इस लक्ष्य के तहत वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़, कृषि को 2.50 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.28 करोड़, राजस्व को 1.06 करोड़, नगर विकास को 35 लाख, उच्च शिक्षा को 18 लाख, रेशम को 14 लाख पौधरोपण का लक्ष्या दिया गया है। इसी तरह लोक निर्माण, रेलवे व जलशक्ति को 13-13 लाख, बेसिक शिक्षा को 12 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 11 लाख, उद्योग को 9 लाख, औद्योगिक विकास व माध्यमिक शिक्षा विभाग को आठ-आठ लाख, गृह-पशुपालन को सात-सात लाख, ऊर्जा व सहकारिता को छह-छह लाख, आवास विकास, रक्षा व प्राविधिक शिक्षा को पांच-पांच लाख, श्रम व परिवहन विभाग को तीन-तीन लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है।
सर्वाधिक लखनऊ मंडल में
अभियान के तहत राज्य के सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है। लखनऊ मंडल में चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मीरजापुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती में 1.08 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 88 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी। वहीं मंडलों में वन विभाग की तरफ से 12.60 करोड़ व अन्य विभाग मिलकर लगभग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे।
पौधरोपण के लिए इन भूमि का किया गया चयन
सरकार ने अफसरों को निर्देश दिया है कि पौधरोपण हर जगह हो, जिससे पूरे प्रदेश में हरियाली दिखे। इस निर्देश में कहा गय है कि वन भूमि, ग्राम पंचायत व सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेसवे व नहरों के आसपास, विकास प्राधिकरण औद्योगिक परिसर भूमि, रक्षा-रेलवे की भूमि, चिकित्सा संस्थान-शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों का सहयोग लेते हुए उनकी निजी भूमि, नागरिकों की ओर से निजी परिसर में पौधरोपण कर यूपी को हरा-भरा किया जाए।
Also Read
19 Sep 2024 12:48 AM
योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें