विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से : राज्यपाल ने दी मंजूरी, लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक में पेश होंगे जरूरी अध्यादेश

राज्यपाल ने दी मंजूरी, लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक में पेश होंगे जरूरी अध्यादेश
UPT | उत्तर प्रदेश विधानसभा

Jul 19, 2024 23:02

विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई को 11 बजे से शुरू होगा। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

Jul 19, 2024 23:02

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख का ऐलान हो गया है। विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई को 11 बजे से शुरू होगा। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के वर्ष 2024 के दूसरे सत्र को 29 जुलाई को 11 बजे से आहूत करने की अनुमति दी है। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र में कुछ जरुरी अध्यादेश रखे जाएंगे।

मानसून सत्र को लेकर राज्यपाल से मिले थे सीएम योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में 17 जुलाई की शाम को मुलाकात की थी। राजपाल और मुख्यमंत्री के बीच यह भेंट करीब 20 मिनट तक हुई। जिसमें मुख्य तौर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अवगत कराया कि यूपी में विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के आखिर में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी देने के बाद उन्होंने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की थी। मुलाकात के तीसरे दिन यानी आज मानसून सत्र की तारीख की घोषणा कर दी गई।

Also Read

1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी 

3 Sep 2024 10:12 PM

लखनऊ Lucknow News : 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी 

लोकभवन सभागार में सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया गया है। और पढ़ें