खुशखबरी : उत्तर प्रदेश पुलिस में SI और ASI के पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI और ASI के पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
UP Times | उत्तर प्रदेश पुलिस में SI और ASI के पदों पर निकली भर्ती

Dec 29, 2023 17:38

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए 400 रुपये का शुल्क निर्धारित है।

Dec 29, 2023 17:38

Short Highlights
  • यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के पदों पर निकली भर्ती
  • 7 जनवरी से 28 जनवरी तक कर सकतें हैं आवेदन
  • 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर के लिए 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 7 जनवरी से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है।

इस पदों पर निकली है भर्ती
यूपी पुलिस के जिन 921 पदों के लिए भर्ती निकली है, उनका विवरण इस प्रकार है:
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) समूह ग - 268
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) समूह ग - 449
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) समूह ग - 204

भर्ती के लिए ये होनी चाहिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही इसके लिए अधिकतम 28 वर्ष की आयुसीमा निर्धारित की गई है। पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) पद के लिए अभ्यर्थी को कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उसकी हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा उसका ओ लेवल पास होना जरूरी है।
वहीं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के लिए अभ्यर्थी को बीकॉम पास होना जरूरी है। इसके अलावा ओ लेवल पास होने के साथ-साथ 15 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग आना जरूरी है।

इस वेबसाइट से कर सकते हैं आवेदन
इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 400 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Also Read

यूपी रेरा को मिली शिकायतें, ऐसे प्रोमोटर्स पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

20 Sep 2024 06:39 PM

लखनऊ आवंटियों को धोखा दे रहे हैं बिल्डर : यूपी रेरा को मिली शिकायतें, ऐसे प्रोमोटर्स पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं के आवंटियों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीर संज्ञान लिया है। आवंटियों ने... और पढ़ें