ब्रेकिंग

मथुरा: 25 वर्षीय शिष्य दीपक ने आश्रम की छत से कूदकर की आत्महत्या, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

वराह घाट के गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर दीपक को अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मथुरा: 25 वर्षीय शिष्य दीपक ने आश्रम की छत से कूदकर की आत्महत्या, प्राइवेट पार्ट कटा मिला
फोटो: अमर उजाला

मथुरा। वराह घाट मार्ग पर गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से शुक्रवार सुबह एक साधक ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना में साधक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिलने से मामले की जांच और पेचीदा हो गई है।

मृतक की पहचान जबलपुर के 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब वह आश्रम की छत से नीचे सड़क पर गिरे। गिरने के बाद अन्य साधकों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच-अनुशंधान

पोस्टमार्टम में मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव और विभिन्न हड्डियों के टूटने को बताया गया है। पुलिस का कहना है कि संभव है कि दीपक ने कोई ऐसा पदार्थ लिया हो जिससे दर्द का अहसास नहीं रहा; इसके लिए उनका ब्लड सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

थाना पुलिस, एसपी सिटी राजीव सिंह और सीओ वृंदावन संदीप सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आश्रम में पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की जांच स्पष्ट होगी और मामले के हर एंगल को परखा जाएगा।

आश्रम में करीब 40-50 साधक रहते हैं और यह चार मंजिला भवन कुछ समय पहले ही बनकर शुरू हुआ था। छत पर सोलर प्लांट लगा हुआ है और नीचे के तल पर साधकों के कमरे बने हैं। पुलिस ने बताया कि दीपक 2025 में जबलपुर से वृंदावन आए और तब से वहीं रह रहे थे।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई व्यक्ति या परिस्थितियाँ दीपक को इस कदम के लिए उकसाती रहीं। जिस कमरे में वह रहते थे वहां एक और साधक भी रहता था; उससे भी पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की तस्वीर और साफ होगी।

स्थानीय लोगों ने घटना के समय बताया कि गिरने के बाद आसपास अफरा-तफरी मची और एक राहगीर महिला बाल-बाल बचीं, क्योंकि अगर वह थोड़ा आगे न निकली होतीं तो दीपक उनके ऊपर गिर सकते थे। पुलिस जांच जारी है और आश्रम में रहने वाले साधकों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरमथुरा: वृंदावन आश्रम से संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी ने छत से कूदकर दी जान, प्राइवेट पार्ट कटे मिलेमथुरा: वृंदावन आश्रम से संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी ने छत से कूदकर दी जान, प्राइवेट पार्ट कटे मिले
Alok Kumar

Alok Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।