Meerut News : एक कांवड़ राम मंदिर के नाम लेने के लिए मेरठ से रवाना होंगे 250 बजरंगी

एक कांवड़ राम मंदिर के नाम लेने के लिए मेरठ से रवाना होंगे 250 बजरंगी
UPT | एक कांवड़ राम मंदिर के नाम के लाने की जानकारी देते बजरंग दल के पदाधिकारी।

Jul 23, 2024 22:01

सभी शिव भक्त एक जैसे ड्रेस कोड व प्रवेशिका के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे। औघड़नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना तथा पूजा अर्चना के उपरांत शिव भक्तों को भगवा झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। 

Jul 23, 2024 22:01

Short Highlights
  • मेरठ के सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर हरिद्वार के लिए होंगे रवाना
  • अयोध्या में राम मंदिर बनने पर पूरा करेंगे कांवड़ का जोड़ा
  • राम मंदिर के स्वरूप में हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर आएंगे कार्यकर्ता 
Meerut News : मेरठ के बजरंगदल के 250 कार्यकर्ता पूर्व संयोजक बलराज डूंगर व भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल शर्मा के नेतृत्व में एक कांवड़ राम मंदिर के नाम लेने के लिए 25 जुलाई को मेरठ से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। क्रांतिधरा पर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होना
गोपाल शर्मा ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के पक्ष में शीघ्र निर्णय आना तथा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होना था। किसी भी कार्यकर्ता ने अपने लिए कुछ नही मांगा सबकी एक ही मनोकामना थी कि लम्बे समय से कोर्ट में लंबित श्रीराम जन्मभूमि के पक्ष में निर्णय आए।

कांवड़ यात्रा का जोड़ा पूरा नहीं करेंगे
इस कांवड़ यात्रा को हिन्दू समाज के द्वारा बहुत सम्मान मिला। कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। हम सभी ने भोलेनाथ से कहा था कि जब तक श्रीराम जन्म भूमि के पक्ष में निर्णय नहीं आ जाता और भव्य राम मंदिर नहीं बन जाता। इस कांवड़ यात्रा का जोड़ा पूरा नहीं करेंगे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्री राम जन्मभूमि के पक्ष में निर्णय आया तथा श्री राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है।

इस यात्रा का जोड़ा पूरा करने का समय आ गया
अब इस यात्रा का जोड़ा पूरा करने का समय आ गया है। इस बार  बड़ी संख्या में शिव भक्तों के साथ इस कांवड़ यात्रा का जोड़ा पूरा किया जा रहा है। यात्रा में श्री राम जन्मभूमि मॉडल का रथ होगा। इसके साथ चलने वाले सभी शिव भक्त एक जैसे ड्रेस कोड व प्रवेशिका के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे। औघड़नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना तथा पूजा अर्चना के उपरांत शिव भक्तों को भगवा झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। 

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें