इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी दाैरान बच्चे का शव गांव के बाहर पड़ा मिलने की सूचना मिली। जिससे गांव में तनाव फैल गया।
Meerut News : मेरठ में सात साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, एसएसपी मौके पर
Jun 10, 2024 02:21
Jun 10, 2024 02:21
- अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती
- अपहत बच्चे का शव गांव के बाहर पड़ा मिला
- गुस्साएं परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
घर के पास मिली थी चिट्ठी
इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में शिक्षक जय भगवान यादव का परिवार रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनके साल साल के बेटे सुमित यादव का अपहरण कर लिया गया। उसके कुछ देर बाद ही अपहरणकर्ताओं ने घर के पास एक चिट्ठी फेंकी। जिसमें अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। घटना की जानकारी पर एसएसपी, थाना इंचाैली, मवाना और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी दाैरान बच्चे का शव गांव के बाहर पड़ा मिलने की सूचना मिली। जिससे गांव में तनाव फैल गया।
माैके पर कई थानों की पुलिस फोर्स
मृतक बच्चे की उम्र सात वर्ष है। बच्चे का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्चे के हाथ व पैर बंधे हुए थे और मुंह में गन्ना डाला हुआ था। गुस्साए परिजनों ने बच्चे के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। वहीं माैके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। परिजन माैके से शव नहीं उठने दे रहे हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Also Read
5 Oct 2024 09:42 PM
टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें