Plantation campaign in Baghpat : 'जीवन है जरूरी तो पेड़ भी है जरूरी', 'एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया रोपित'

'जीवन है जरूरी तो पेड़ भी है जरूरी', 'एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया रोपित'
UPT | बागपत में पौधरोपण अभियान के तहत पौध रोपण करतीं नोडल अधिकारी साथ में डीएम बागपत।

Jul 20, 2024 21:08

जनपद बागपत को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष आज तक का 16,01791 पौधारोपित करने का लक्ष्य था। जिसको 36 विभागों ने शत प्रतिशत कर दिया है।

Jul 20, 2024 21:08

Short Highlights
  • जनपद बागपत में 49881 स्थानों पर शतप्रतिशत पौधेरोपण
  • पेड़ लगाना जीतना जरूरी उससे ज्यादा है उसका संरक्षण जरूरी
  • 40 तरह के पौधे 36 विभागों ने तत्परता के साथ रोपे
Baghpat News : बागपत में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण जन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा नामित पौधरोपण नामित नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार, आयुक्त, एनसीआर को जनपद बागपत के लिए वर्ष 2024 -25 पौधरोपण जन अभियान के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया। जिनके नेतृत्व में आज जनपद बागपत में पौधरोपण किया गया।

जनपद बागपत को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ
जनपद बागपत को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष आज तक का 16,01791 पौधारोपित करने का लक्ष्य था। जिसको 36 विभागों ने शत प्रतिशत कर दिया है। जिसके लिए आठ नर्सरियों में 40 तरह के पौधों की प्रजातियां तैयार की गई थी। जिसका लक्ष्य 36 विभागों को दिया गया था। सभी विभागों ने आज तत्परता के साथ अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण किया।

वन पेंशनर वन ट्री अभियान को जोड़ते हुए 49,881 स्थान पर पौधारोपण किया
वन पेंशनर वन ट्री अभियान को जोड़ते हुए 49,881 स्थान पर पौधारोपण किया गया। सभी ने यह संकल्प लिया कि हम पौधा भी लगाएंगे और पौधे को बचाए जाने में भी पूर्ण योगदान देंगे। पौधे को संरक्षित करेंगे पौधे से हमारी धरती मां का हार श्रृंगार होगा और प्रकृति बहुत सुंदर होगी। प्रकृति को बचाना हम सबका उत्तरदायित्व है। प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना है।

नोडल अधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मवीकला में आम का पौधा रोपित किया
आज पौधरोपण नोडल अधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मवीकला में आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधे को संरक्षित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा बच्चों की तरह पौधे का पालन पोषण करें। पौधे को मां के नाम, पिता के नाम ,पुत्र के नाम, पुत्री के नाम किसी के भी नाम लगे लेकिन पौधा अवश्य लगे। जो हम आज का तापमान देख रहे हैं। हमारे आने वाली पीढियां को इससे अधिक तापमान देखने को ना मिले। इसलिए आज सही समय है हम सबको इस पौधरोपण के महायज्ञ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और हम पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा काम करें। आज का पौधा लगाया हुआ हमें कल फल अवश्य देगा। कल उसका लाभ हमें अवश्य होगा इसलिए पौधा अवश्य लगाए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आम जनमानस को जागरूक किया
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधे का संरक्षण करने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया। उन्होंने प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए  पर्यावरण रक्षा के इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की समस्त जनपद वासियों से अपील की। उन्होंने कहा जितना व्यक्ति का जीवन जरूरी है उतने ही इस धरती पर हरे भरे पेड़ भी जरूरी हैं। इसलिए पर्यावरण के प्रति सजग रहें एक-दूसरे को सजग करें और प्रेरित करें।

वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है
उन्होंने पौधरोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधरोपण से सामान्य जन एवं वन्य जीवों को फल, भोजन, लकडी, शुद्ध हवा आदि प्राप्त होती है। वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ,खंड विकास अधिकारी बाल गोविंद यादव,डीएफओ प्रचार प्रसार परवेज रुस्तम ,वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार, सुनेद्र कुमार सिंह सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें