ऑथर

चौधरी जयंत सिंह बोले : उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ मिमिक्री विवाद को सिर्फ भाजपा जाति से जोड़ रही है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ मिमिक्री विवाद को सिर्फ भाजपा जाति से जोड़ रही है
Uttar Pradesh Times | Choudhari Jayant Singh

Dec 25, 2023 15:44

राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन का महत्वपूर्ण घटक दल है। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि वह प्रदेश में 12-18 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा पेश करेंगे।

Dec 25, 2023 15:44

बागपत : राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद पर कहा कि इसे जाति से सिर्फ भाजपा जोड़ रही है। हमारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विद्वान व्यक्ति हैं। उन्हें अपनी ताकत समझनी चाहिए और इस तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। वह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर यह टिप्पणी उन्होंने बागपत में की। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के समरसता अभियान के तहत रविवार से बागपत में हैं। 

जयंत बोले- ब्रिटिश पार्लियामेंट में देखो मिमिक्री 
जयंत चौधरी ने कहा कि मिमिक्री देखनी है तो ब्रिटिश पार्लियामेंट में देखो। वहां सह सदन की कार्रवाई में दर्ज होती है। कल्याण बनर्जी की मंशा व्यक्तिगत टिप्पणी करने की नहीं थी। न उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। अगए वह ऐसा करते, तब विरोध जायज होता। चौधरी ने कहा कि जाटों को लेकर पश्चिमी यूपी, हरियाणा में सबसे ज्यादा कहावतें प्रचलित हैं। मगर कोई उनका बुरा नहीं मानता।

‘किसानों के लिए सरकार कुछ नहीं करेगी’ 
समरसता अभियान के दौरान जयंत ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि चौधरी चरण सिंह के नाम पर सरकार राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। इसलिए वह चौधरी चरण सिंह जयंती और किसान दिवस मनाएगी, मगर चरण सिंह के सबसे चहेते किसानों के लिए कोई कुछ नहीं करेगा। वह बोले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को मुरादाबाद आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने। उनसे उम्मीद थी कि किसानों के लिए कुछ घोषणा करेंगे, लेकिन न गन्ने का मूल्य घोषित हुआ, न अब तक बिजली ही मुफ्त हुई।

‘इंडिया गठबंधन में बसपा आना चाहे तो करे पहल’ 
इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण घटक राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष ने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहती है तो वह आ सकती है। इसके लिए उसे पहल करनी होगी, तभी कोई बात बनेगी। बसपा के इंडिया गठबंधन पर चर्चा पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उससे कोई बातचीत नहीं चल रही है, न इंडिया गठबंधन की बैठक में बसपा पर कोई बात हुई है। जयंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन जल्द सीटों का बंटवारा करेगा। उन्होंने बताया कि रालोद का दावा 12-18 सीटों का है। उन्होंने यह भी कहा कि बागपत की परंपरागत सीट पर तो हमारे दल का ही प्रत्याशी उतरेगा।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें