Muzaffarnagar news : शुक्रतीर्थ से नड्डा और योगी पश्चिम यूपी में करेंगे भाजपा का चुनावी शंखनाद

शुक्रतीर्थ से नड्डा और योगी पश्चिम यूपी में करेंगे भाजपा का चुनावी शंखनाद
UPT | ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ

Feb 12, 2024 11:54

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा शुकतीर्थ शुक्रताल में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ करेंगे।

Feb 12, 2024 11:54

Muzaffarnagar news : आज सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा शुकतीर्थ शुक्रताल में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के प्रत्येक जनपद में किसान देख सकेंगे। इसी के साथ पश्चिम यूपी में भाजपा के दोनों धुरंधर नेता लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद भी करेंगे। 

किसान हितों के कार्य गिनाएंगे मुख्यमंत्री योगी 
शुकतीर्थ पहुंचे सांसद और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि किसान मोर्चा का यह बडा आयोजन है। बीते दस साल में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए जो कार्य हुए हैं। उन्हें बताया जाएगा। इसी के साथ किसानों से सुझाव प्राप्त कर उनको आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संकल्प पत्र में शामिल करने का विचार होगा। 

गांव-गांव पहुंचेगा किसान मोर्चा
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश में ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद एक माह तक किसान मोर्चा के कार्यकर्ता देश के दो लाख गांव में जाकर किसानों से संवाद करेंगे तथा गांव की परिक्रमा करेंगे। किसानों को सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी व किसानों व नागरिकों से मिलकर सुझाव लेंगे। जनता के इन सुझाव को केन्द्रीय कार्यालय को भेजेगे। आगामी लोकसभा चुनाव में पडने वाले मतों का 70  प्रतिशत भाजपा प्रत्याशी को प्राप्त हो। इस लक्ष्य को लेकर यह अभियान चलाया जाएगा।

फिरोजपुर बांगर में त्यौहार जैसा माहौल
क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर त्यौहार जैसा माहौल है। गांव के सबसे वरिष्ठ किसान चौ. वीरपाल सिंह बालियान, राजकुमार और परविंदर ने बताया कि मुख्यमंत्री के गांव में आने से गांव की साफ-सफाई व ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। गांव में विशेष अभियान चलाकर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। गांव की सड़कों को रातोंरात चमका दिया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव में आने के लिए धन्यवाद दिया है तथा प्रत्येक वर्ष गांव में आने की मांग की है।

हो सकता है रालोद के साथ गठबंधन का ऐलान 
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से रालोद के साथ गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर सबकी निगाहें लगी हुई है। कार्यक्रम के संयोजक किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी के आवास पर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

Also Read

बागपत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, खुफिया एजेंसिया तलाश रही पाकिस्तानी कनेक्शन

20 Sep 2024 09:23 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, खुफिया एजेंसिया तलाश रही पाकिस्तानी कनेक्शन

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने के मामले में हिंदू संगठनों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर हंगामा किया। और पढ़ें