बुलंदशहर न्यूज : मामूली विवाद में महिला को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

मामूली विवाद में महिला को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
UPT | घायल महिला

May 14, 2024 21:47

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव झमका में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि सोमवार शाम को आंधी के कारण गिरे पेड़ को उठाने को...

May 14, 2024 21:47

Bulandshahr News (Amit Saxena) : खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव झमका में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया है कि सोमवार शाम को आंधी के कारण गिरे पेड़ को उठाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला के हाथ में गोली लगने से घायल हो गई। घायल रेनू का आरोप है कि घटना के बाद ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

खेत में गिरे पेड़ को लेकर हुआ विवाद
पीड़िता के पति गांव निवासी आकाश ने बताया कि उनके खेत में एक नीम का पेड़ था, जो की आंधी के कारण गिर गया था। उस पेड़ को गांव के लखन व उसके साथी उठाकर ले जा रहे थे। आरोप है कि जब उन्हें रोका तो उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होने हाथ में गोली मारकर उसकी पत्नी रेनू को घायल कर दिया। 

पुलिस ममाले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि खेत में टूटे पेड़ को उठाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Also Read

पेरिस ओलंपिक में उतरेंगी मेरठ की तीन बेटियां,  26 जुलाई से होगा खेल का शुभारंभ

5 Jul 2024 03:54 PM

मेरठ Paris 2024 Olympics : पेरिस ओलंपिक में उतरेंगी मेरठ की तीन बेटियां, 26 जुलाई से होगा खेल का शुभारंभ

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने जानकारी दी कि मेरठ से 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने क्वालीफाई किया है... और पढ़ें