मेरठ में बोलीं कांग्रेस नेता रागिनी नायक : भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, जुमलों से चल रही सरकार

भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, जुमलों से चल रही सरकार
UPT | कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक

Feb 15, 2024 19:06

PLFS सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीता रमण सफेद झूठ बोल रही हैं।

Feb 15, 2024 19:06

Meerut News : मेरठ कांग्रेस कार्यालय पहुंची कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने किसान आंदोलन, श्वेतपत्र और   अन्य मामलों पर भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, अन्नदाता की कमर तोड़ी जा रही है। अर्थव्यवस्था का बंटाधार हुआ जा रहा है। सरकार आंकड़े छुपा रही है। भाजपा सरकार ने आने के समय दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब बेरोजगारी चरम पर है। 30 लाख सरकारी कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक का बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर
रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए जो श्वेत पत्र लाई है वह पूरी तरह से झूठ है। एक ओर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर है, यह भाजपा का दोगला चरित्र है। उन्होंने कहा कि इंडिया के जीतने पर कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करेगी। रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद काम कर दिए गए। PLFS सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीता रमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है।

कांग्रेस सरकार में 60 रुपए था डॉलर, अब 90 तक पहुंच गया
कांग्रेस सरकार में 60 रुपए था डॉलर, अब 90 तक पहुंच गया है। मोदी जी ने रुपए और डॉलर को बराबर लाने का वादा किया था यह भी पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। बैंको का एनपीए अब सात गुना तक पहुंच गया है। यूपीए की सरकार में दो लाख करोड़ का बट्टा खाता था तब अब 15 लाख करोड़ पर जा पहुंचा है। जीडीपी की औसत ग्रोथ रेट गिर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेताया था कि भाजपा के कम से जीडीपी गिरेगी और यह दो फीस दी तक गिर भी गई। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को रेनकोट पहनकर नहाने वाला व्यक्ति बता दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन की कमीशन रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इससे 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित होगी न्याय के पद पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। कांग्रेस शांतिपूर्वक दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए मोदी सरकार के रास्ते रोकने और बल प्रयोग की कड़ी निंदा करती है, हमारा सीधा आरोप है कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर किसानों से झूठ बोला एवं वादा खिलाफी की इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

10 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम
उन्होंने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है मोदी सरकार का पिछले 10 साल का कार्यकाल देश पर अन्याय काल रहा है। आज महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी चरम पर है। हर साल 2 करोड़ नौकरियां के वादे के विपरीत केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की संख्या घटी है करीब 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या यूपीए सरकार में 33 लाख 28 ०27 थी जो आज मोदी सरकार में घटकर 31 लाख 67153 रह गई है।

Also Read

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

4 Jul 2024 09:44 PM

मेरठ Kanwar Yatra-2024 : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

बैठक में कांवड़ियों के डीजे  कांवड़ मार्ग में लगने वाले कैम्प के आयोजकों, ट्रांसपोर्टरों, टोल  संचालकों, मंदिर कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करने हेतु एडीजे मेरठ द्वारा निर्देश दिए गए।  और पढ़ें