Meerut News : पेस्टीसाइट फ्री बासमती धान के बीज का BEDF देगा, मेरठ में 20 से वितरण की तैयारी

पेस्टीसाइट फ्री बासमती धान के बीज का BEDF देगा,  मेरठ में 20 से वितरण की तैयारी
UPT | मेरठ के मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान

Apr 18, 2024 16:21

बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि देश में मेरठ की पहचान बासमती के अच्छे बीज मिलने के लिए होती...

Apr 18, 2024 16:21

Short Highlights
  •  देश और विदेश में मेरठ की पहचान बासमती के अच्छे बीज के लिए
  • इस साल बासमती की नौ प्रजातियों के बीच किसानों के लिए उपलब्ध 
  • देश के दूसरे राज्यों से किसान आते हैं बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान
Meerut News : मेरठ मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान BEDF एपीड़ा के फार्म हाउस में डीएनए प्रमाणित, निर्यात योग्य बासमती धान के बीजों का वितरण 20 अप्रैल 2024 को होगा। इस अवसर पर एक बासमती बीज मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें बासमती धान के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। 

हजारों की संख्या में किसान बासमती का बीज लेने के लिए आते हैं
ये जानकारी बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि देश में मेरठ की पहचान बासमती के अच्छे बीज मिलने के लिए होती है। BEDF के ऑफिस में हर साल पंजाब, हरियाणा, जम्मू, दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या में किसान बासमती का बीज लेने के लिए आते हैं।

इन प्रजातियों में बीमारियों के लिए पेस्टीसाइड की आवश्यकता नहीं
इस वर्ष बासमती की नौ प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। इनमें पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1885 और पूसा बासमती 1886 रोग रोधी प्रजातियों का बीज भी किसानों को दिया जाएगा। इन प्रजातियों में बीमारियों के लिए पेस्टीसाइड की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिससे पेस्टीसाइड फ्री बासमती का उत्पादन किया जा सकता है। देश से बासमती के निर्यात को बढ़ाया जा सकता है। इनके अलावा पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1121, पूसा बासमती एक,पूसा बासमती 1637, पूसा बासमती 17 18 आदि प्रजातियों का बीज किसानों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध रहेगा। बीज 10 किलो की पैकिंग में 100 रुपए प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।

सबसे अच्छा बीज किसानों को उपलब्ध
बता दें कि BEDF के बीज की पहचान देश में सर्वश्रेष्ठ बीज उपलब्ध कराने के लिए है। इस साल 20 अप्रैल से डीएनए प्रमाणित, देश का सबसे अच्छा बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए BEDF के हेल्पलाइन नंबर 8630641798 पर भी किसान संपर्क कर सकते हैं।
 

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें