Meerut News : जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक में वन रैंक वन पेन्शन के लाभ बताए

जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक में वन रैंक वन पेन्शन के लाभ बताए
UPT | जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक

Oct 22, 2024 15:55

सैनिक बन्धु मासिक बैठक से पूर्व वन रैंक वन पेन्शन के दस वर्ष पूर्ण होने पर कर्नल सतविन्द्र सिंह, कर्नल वेटरन द्वारा विस्तार पूर्वक एक सम्बोधन दिया

Oct 22, 2024 15:55

Short Highlights
  • जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बैठक 
  • जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक में सुनीं गई शिकायतें
  • वन रैंक वन पेन्शन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर गिनवाए लाभ 
Meerut News : मेरठ में पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक हुई। मासिक बैठक कैप्टन राकेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ के मींटिग हाल में आयोजित हुई।

जिलाधिकारी की ओर से नामित नगर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे
जिसमें जिलाधिकारी की ओर से नामित नगर मजिस्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक में आदेश किया गया कि भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण किया जाये। पूर्व के प्रशासन से लम्बित 15 मामलों एवं तीन नये मामलों पर चर्चा की गयी व पुलिस प्रशासन से लम्बित 50 मामलों की सूची पुलिस प्रशासन की तरफ से उपस्थित प्रतिनिधि क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी बन्तरिक्ष जैन को सौंपी गयी।

मामलों को त्वरित निस्तारण किया गया
उपरोक्त मामलों में मुख्यतः जमीनी विवाद, शस्त्र लाईसेन्स नवीनीकरण, रास्ते सम्बन्धित विवाद व पुलिस सम्बन्धित मामलों पर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वर्तमान एसएसपी मेरठ विपिन ताडा के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पुलिस सम्बन्धित मामलों को त्वरित निस्तारण किया गया है जो कि पहले नहीं किया जाता था। एसएसपी विपिन टाडा का भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु अत्यन्त आभार प्रकट किया गया है। 

लम्बित 50 मामलों की सूची पुलिस प्रशासन को सौंपी
भूतपूर्व सैनिक अनीत कुमार की जमीन से अधिक खनन की गयी मिटटी के बारे में नगर मजिस्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। पुलिस प्रशासन से लम्बित 50 मामलों की सूची पुलिस प्रशासन को सौंपी गयी। इन मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

वन रैंक वन पेन्शन के दस वर्ष पूर्ण
सैनिक बन्धु मासिक बैठक से पूर्व वन रैंक वन पेन्शन के दस वर्ष पूर्ण होने पर कर्नल सतविन्द्र सिंह, कर्नल वेटरन द्वारा विस्तार पूर्वक एक सम्बोधन दिया। इसके बाद ब्रिगेडियर रणवीर सिंह (अ०प्रा०), वीर चक्र व कैप्टन राकेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा भी वन रैंक वन पेन्शन के साल पूर्ण होने पर इसके लाभ के बारे में बताया गया। 

Also Read

बनारस स्टेडियम से बाबू सम्पूर्णानन्द का नाम हटाए जाने के विरोध में मेरठ में धरने पर बैठे कांग्रेसी

22 Oct 2024 05:26 PM

मेरठ Meerut News : बनारस स्टेडियम से बाबू सम्पूर्णानन्द का नाम हटाए जाने के विरोध में मेरठ में धरने पर बैठे कांग्रेसी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला हेड कांस्टेबल के साथ हुई घटना पर विरोध जताया और कहा जब प्रदेश मे पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा और पढ़ें