फिल्म सिटी प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेगा : आशीष भूटानी बोले- दिवाली से पहले काम शुरू हो जाएगा

आशीष भूटानी बोले-  दिवाली से पहले काम शुरू हो जाएगा
UPT | आशीष भूटानी

Jul 16, 2024 17:17

दिवाली से पहले फिल्म सिटी बनने का काम शुरू हो जाएगा। फिल्म सिटी बनने के बाद देश और विदेश के कलाकार यहां आकर फिल्म निर्माण कर सकेंगे...

Jul 16, 2024 17:17

Noida News : सीएम  योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट 'फिल्म सिटी' रफ्तार पकड़ रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण भूटानी ग्रुप कर रही है। भूटानी समूह के सीईओ आशीष भूटानी ने मंगलवार को हमारे सहयोगी न्युज पोर्टल 'ट्राईसिटी टुडे' से खास बातचीत की। इस बातचीत के दौरान भूटानी ने कहा,  "जेवर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सिटी बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट में बजट की कोई कमी नहीं आएगी। यूपी सरकार भरपूर मदद कर रही है।" बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले फिल्म सिटी बनने का काम शुरू हो जाएगा। फिल्म सिटी बनने के बाद देश और विदेश के कलाकार यहां आकर फिल्म निर्माण कर सकेंगे।

अंतिम चरण में आर्किटेक्ट कंपनी का चयन
भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी ने कहा, "नोएडा एयरपोर्ट के पास विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बनाई जा सकती है। यह आदर्श लोकेशन है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल फिल्म सिटी को बनाने के लिए विश्व की दो सबसे बेहतरीन आर्किटेक्ट कंपनी की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसमें एक कंपनी दुबई और दूसरी कनाड़ा की है। वहीं, उन्होंने बताया कि भूटानी ग्रुप देश और विदेश की बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री का दौरा कर रहा है। यह रिसर्च होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिससे नोएडा में बनने वाला फिल्म सिटी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में गिना जाए।"

कला का जादू बिखेरते नजर आएंगे कलाकार : सीईओ
आशीष भूटानी ने आगे बताया, "यह परियोजना गौतम बुद्ध नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। जल्द ही, यहां बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कलाकार और फिल्म निर्माता अपनी कला का जादू बिखेरते नजर आएंगे। यह स्थान न केवल फिल्म शूटिंग का केंद्र बनेगा, बल्कि सिनेमा जगत के लिए एक नया घर भी बन जाएगा। दुनिया में सबसे सफल दो फिल्म सिटी चाइनीज और अमेरिकन हैं। उनकी खूबियां क्या हैं? इसका हम अध्ययन कर रहे हैं। उनकी कमियां क्या हैं? यह भी पता लगा रहे हैं। हमारे देश में हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी सक्सेसफुल रही है। उसका अध्ययन कर चुके हैं।"

भारतीय सिनेमा का इतिहास बनेगा फिल्म सिटी : आशीष भूटानी
उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी के शीघ्र शुभारंभ की यह घोषणा निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि देश के सिनेमा जगत में भी एक नया केंद्र स्थापित करेगी। आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की यह फिल्म सिटी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। आशीष भूटानी ने निवेश की जरूरत पर कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म सिटी का मॉडल बहुत अच्छा बनाया है। इसकी लोकेशन बहुत अच्छी है। हमें बजट की कोई समस्या आने वाली नहीं है।"

एक सवाल पर उन्होंने कहा, "यह सही बात है कि फिल्म सिटी प्रोजेक्ट में निवेश बड़ा है और इसके रिटर्न धीमे हैं, लेकिन इस परियोजना का एक मजबूत पक्ष है। इसमें कमर्शियल लैंड है। जिसके जरिए पैसा आसानी से मिल जाएगा। इस कारण बजट अवेबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं आएगी।"

Also Read

रील बनाकर कर रहे थे महिलाओं का अपमान

13 Sep 2024 01:41 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा पुलिस ने शेर और चीता को दबोचा : रील बनाकर कर रहे थे महिलाओं का अपमान

नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस हिरासत में एक कंटेंट क्रिएटर और उसके साथी ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में रील के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज... और पढ़ें