नोएडा से अच्छी खबर : यमुना प्राधिकरण देगा बुजुर्गों को सहारा, जेवर एयरपोर्ट के पास बनेंगे दो वृद्धाश्रम

यमुना प्राधिकरण देगा बुजुर्गों को सहारा, जेवर एयरपोर्ट के पास बनेंगे दो वृद्धाश्रम
UPT | जेवर एयरपोर्ट

May 22, 2024 22:36

शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो वृद्धाश्रम (Old Age Homes) बनाए जाएंगे।  वृद्धाश्रम 2000-2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनकर तैयार होगा।

May 22, 2024 22:36

Greater Noida News : शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो वृद्धाश्रम (Old Age Homes) बनाए जाएंगे।  वृद्धाश्रम 2000-2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनकर तैयार होगा। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ओल्ड एज होम्स के लिए दो प्लॉट का आवंटन करने वाला है। यहां पर बुजुर्ग महिला और पुरुष रह सकेंगे। इस वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है। हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

यहां बनाएं जाएंगे वृद्धाश्रम
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के पास बहुमुखी विकास हो रहा है। अब फैसला लिया गया है कि सेक्टर-18 (Sector-18) और सेक्टर-20 (Sector-20) में दो वृद्धाश्रम बनाए जाएं। इनका क्षेत्रफल 2000-2000 वर्गमीटर होगा। बताया जा रहा है कि जून महीने में इसको लेकर आवंटन हो सकता है।

स्कूल में ही होगी मेडिकल की सुविधा
जानकारी के मुताबिक, यमुना अथॉरिटी ने अगले महीने यानी जून में कई महत्वपूर्ण भूखंड आवंटन योजनाओं की घोषणा करने की तैयारी कर ली है। इनमें 8 नए स्कूलों की स्थापना के लिए विशेष योजना भी शामिल है, जिसमें दो स्कूल विशेष बच्चों और दो दिव्यांग बच्चों के लिए होंगे। विशेष बच्चों और दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए  स्कूलों में ही मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी के साथ शिक्षकों, प्रबंधन और अन्य कर्मचारियों के लिए विद्यालय परिसर में ही आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

जून में दौड़ेगी विकास की ट्रेन
इसके अलावा यमुना प्राधिकरण करीब दस दिन बाद यानी जून महीने में एक बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट घोषित करने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत चार नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी। शहर के सेक्टर-22डी (Sector-22 D) में 4 टाउनशिप बसाने के लिए बिल्डरों को भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। इन 4 टाउनशिप में करीब 30,000 नई आवासीय यूनिट बनेंगी। इन योजनाओं से करीब 40,000 परिवारों को आवासीय सुविधा मिलेगी। 

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें