किसान नेता भानू प्रताप सिंह का ऑडियो वायरल : सीएम योगी और भाजपा को दी गाली, प्रेस कांफ्रेंस में मुकदमा दर्ज करने की मांग

सीएम योगी और भाजपा को दी गाली, प्रेस कांफ्रेंस में मुकदमा दर्ज करने की मांग
UPT | नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित

Apr 06, 2024 19:47

ठाकुर भानू प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा को गाली देने का ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। नोएडा में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई...

Apr 06, 2024 19:47

Noida News : नोएडा में किसान नेता ठाकुर भानू प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ठाकुर भानू प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा को गाली देने का ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। नोएडा में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।

भानु प्रताप सिंह पर धमकाने का आरोप
आपको बता दें कि सेक्टर-29 में नोएडा मीडिया क्लब स्थापित है। शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। भारतीय किसान यूनियन भानू के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के साथ दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए पत्र दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नाराज हो गए। उन्होंने आगे बताया कि वह 1 अप्रैल को अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज (GL Bajaj College) में सीएम योगी की सभा में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान ठाकुर भानु प्रताप ने उन्हें कॉल की और बातचीत के दौरान सीएम योगी और भाजपा को गंदी गाली देकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।

गाली दिए जाने का ऑडियो वायरल
देवेंद्र कुमार त्यागी का आरोप है कि भाजपा को समर्थन दिए जाने पर उन्हें ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा धमकाया गया। देवेंद्र त्यागी के मुताबिक यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रचार मंत्री द्वारा भी उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फोन पर गाली गलौच और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया है। गाली दिए जाने की वायरल ऑडियो की भी उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

यह सभी रहे मौजूद
इस मौके पर भाकियू भानू के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, सुभाष, मनोज कुमार त्यागी आदि मौजूद थे। नोएडा में हुई प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता देवेन्द्र कुमार त्यागी और महेन्द्र सिंह ने एक पत्र भी पत्रकारों को सौंपा। यह पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया है।

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें