Greater Noida News : नए साल पर मुंबई और कोलकाता जैसा जश्न ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में भी देखने को मिलेगा, बोनी कपूर ने दिए संकेत 

नए साल पर मुंबई और कोलकाता जैसा जश्न ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में भी देखने को मिलेगा, बोनी कपूर ने दिए संकेत 
UPT | बोनी कपूर और सीईओ अरुणवीर सिंह

Jun 27, 2024 18:29

इस बार, ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में भी उत्सव का माहौल हो सकता है, क्योंकि 6 महीने के अंदर इसका उद्घाटन होने की घोषणा की गई है...

Jun 27, 2024 18:29

Short Highlights
  • नए साल पर मुंबई और कोलकाता जैसा जश्न ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में भी
  • 27 जून यूपी सरकार के लिए ऐतिहासिक
  • जनवरी तक फिल्म सिटी लेगी मूर्त रूप

 

Greater Noida News : नए साल के मौके पर हमेशा फिल्म सिटी में जश्न का वातावरण होता है, जैसे मुंबई और कोलकाता में बड़े धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया जाता है। इस बार, ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में भी उत्सव का माहौल हो सकता है, क्योंकि 6 महीने के अंदर इसका उद्घाटन होने की घोषणा की गई है। इस उपलब्धता से नए साल के मौके पर, गौतम बुद्ध नगर में बड़े-बड़े अभिनेता और दिग्गज लोग एकजुट हो सकते हैं। यहां पर वे अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

जनवरी तक फिल्म सिटी लेगी मूर्त रूप
इस बार, ग्रेटर नोएडा के फिल्म सिटी में भी मुंबई और कोलकाता की तरह नए साल का उत्सव मनाए जाने की कोशिश हो रही है। इसको लेकर बोनी कपूर पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 महीने के भीतर फिल्म सिटी कुछ हद तक मूर्त रूप ले सकती है। वह चंद महीनों में फिल्म सिटी को लेकर काम शुरू करने वाले हैं। दिन-रात इस प्रोजेक्ट पर काम चलेगा और फिल्म सिटी का सपना पूरा होगा। यह केवल फिल्म सिटी नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट सिटी होगी, जहां पर एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। यहां पर पहली फिल्म नो एंट्री में एंट्री की शूटिंग होगी।

27 जून यूपी सरकार के लिए ऐतिहासिक
आज यानी गुरुवार (27 जून 2024) का दिन उत्तर प्रदेश सरकार और गौतमबुद्ध नगर के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना कुछ महीनो में पूरा होने की तरफ चलने लगेगा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यहां पर बनने वाली फिल्म सिटी को बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर बनाएंगे। इसी के साथ फिल्म सिटी से जुड़ी बड़ी-बड़ी जानकारी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की तरफ से दी गई है। 

फिल्म सिटी एक मील का पत्थर
यह फिल्म सिटी परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। फिल्म उद्योग और स्थानीय निवासी इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को देश का नया फिल्म हब बनाने में मदद करेगी।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें