Noida Film City : कैसी होगी नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी, अहम जानकारी आई सामने

कैसी होगी नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी, अहम जानकारी आई सामने
UPT | 2020 में सीएम योगी ने दी थी परियोजना को मंजूरी

Feb 24, 2024 15:31

नोएडा में बनने जा रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। 1000 एकड़ के क्षेत्र में बनने वाली इस फिल्म सिटी में एक साथ 30 से अधिक फिल्मों की शूटिंग की जा सकेगी।

Feb 24, 2024 15:31

Short Highlights
  • फिल्म सिटी में होगी एक साथ 30 मूवी की शूटिंग
  • बनाए जाएंगे कई जगहों के सेट
  • 2020 में सीएम योगी ने दी थी परियोजना को मंजूरी
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रही फिल्म सिटी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने जा रही प्रदेश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में एक साथ 30 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी। इसके लिए यहां प्रदेश और देश भर के महत्वपूर्ण जगहों के साथ-साथ विदेशों के भी सेट तैयार किए जाएंगे।

1000 एकड़ में फैली होगी फिल्म सिटी
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी सिटी के सेक्टर 21 में बनने जा रहे फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ की जमीन आरक्षित की गई है। इसमें पहले चरण में 230 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बसने जा रही है। मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप ने फिल्म सिटी को बसाने की अवधारणा तैयारी की है, जिसे शासन से मंजूरी भी मिल गई है।

इन जगहों के बनाए जाएंगे सेट
नोएडा फिल्म सिटी में अयोध्या का राम मंदिर, उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सेट बनाए जाएंगे. इसके अलावा लंदन, कनाडा, स्विट्जरलैंड जैसी प्राइम लोकेशन के भी सेट होंगे। बेव्यू प्रोजेक्ट्स के महाप्रबंधक ने कहा कि दुनिया भर की फिल्म सिटी का अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में नई फिल्म सिटी की अवधारणा तैयार की गई है। इसमें थीम पार्क, मनोरंजन पार्क, स्टूडियो, गोल्फ क्लब समेत कई सेट होंगे।

2020 में सीएम योगी ने दी थी परियोजना को मंजूरी
सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 एकड़ की इस परियोजना को मंजूरी दी थी। इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। पिछले महीने YEIDA ने फिल्म निर्माता बोनी कपूरी की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप से इंटरनेशनल फिल्म सिटी विकसित करने का अनुबंध किया। दोनों कंपनियों ने इसके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी।

Also Read

हाथरस हादसे पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-ये प्रशासन की नाकामी, मुआवजा दे सरकार

3 Jul 2024 02:17 PM

बागपत UP Hathras stampede : हाथरस हादसे पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-ये प्रशासन की नाकामी, मुआवजा दे सरकार

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने हादसे पर शोक प्रकट किया है। नरेश टिकैत ने हादसे को प्रशासन की अनदेखी और सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया है। और पढ़ें