नोएडा में एसपी सिंह को मिली कमान : प्राधिकरण में सिविल जीएम का संभालेंगे चार्ज, शासन का बड़ा फैसला

प्राधिकरण में सिविल जीएम का संभालेंगे चार्ज, शासन का बड़ा फैसला
UPT | नोएडा में एसपी सिंह को मिली कमान

Oct 03, 2024 20:26

यूपी शासन ने नोएडा प्राधिकरण में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के जनरल मैनेजर एसपी सिंह को प्रमोशन दिया है। विशेष बात यह है कि प्रमोशन के बाद भी उनकी तैनाती नोएडा में ही बनी रहेगी...

Oct 03, 2024 20:26

Noida News : यूपी शासन ने नोएडा प्राधिकरण में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के जनरल मैनेजर एसपी सिंह को प्रमोशन दिया है। विशेष बात यह है कि प्रमोशन के बाद भी उनकी तैनाती नोएडा में ही बनी रहेगी। एक अनुभवी अधिकारी को मिली इस नई जिम्मेदारी से शहर के विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण में बड़ा घोटाला : औद्योगिक भूखंड आवंटन में गड़बड़ी का मामला आया सामने, कई अधिकारी और कर्मचारी शक के घेरे में

सिविल जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्त 
एसपी सिंह को अब नोएडा प्राधिकरण में सिविल जीएम यानी सिविल जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी वाला पद है। इस नियुक्ति का फैसला प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने लिया है। एसपी सिंह पहले से ही नोएडा प्राधिकरण में महत्वपूर्ण काम संभाल रहे थे। वे जन स्वास्थ्य और ट्रैफिक विभाग में डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) का पद संभाल रहे थे। अब उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।



निभा रहे हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जन स्वास्थ्य विभाग का काम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इसमें शहर की सफाई, पानी की सप्लाई, और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन शामिल होता है। वहीं ट्रैफिक विभाग शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है। एसपी सिंह के प्रमोशन से यह उम्मीद की जा रही है कि नोएडा प्राधिकरण में काम और तेजी से होगा। उनके अनुभव का फायदा शहर के विकास में मिलेगा। सिविल जीएम के रूप में वे शहर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देंगे।

यह भी पढ़ें- एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें : ठगी करने वाले एप का कर रहे थे प्रमोशन, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

Also Read

मेरठ में गन्ना समिति के चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, प्रत्याशियों के समर्थक आए आमने-सामने

3 Oct 2024 09:03 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में गन्ना समिति के चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, प्रत्याशियों के समर्थक आए आमने-सामने

दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। समर्थकों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मामला संभालना पड़ा। इसके बावजूद भी जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई।  और पढ़ें