उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर : जापान के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क में बड़ा निवेश मिलने की उम्मीद

जापान के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क में बड़ा निवेश मिलने की उम्मीद
UPT | यमुना अथॉरिटी।

Apr 17, 2024 23:44

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव और यमुना अथॉरिटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सागर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मेडटेक शो में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने इस दौरान मेडिकल डिवाइस पार्क की विशेषताओं और उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी दी।

Apr 17, 2024 23:44

Greater Noida News : यमुना अथॉरिटी के सेक्टर-28 में बन रहे 350 एकड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश आकर्षित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का प्रतिनिधिमंडल जापान के टोक्यो शहर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मेडटेक शो में शामिल हुआ और वहां उन्हें बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव और यमुना अथॉरिटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सागर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मेडटेक शो में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने इस दौरान मेडिकल डिवाइस पार्क की विशेषताओं और उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी दी।

कई प्रतिष्ठित जापानी कंपनियां शामिल
मेडटेक शो के पहले दिन ही मेडिकल डिवाइस पार्क के स्टॉल पर पोश वेलनेस लैबोरेटरी, शिमाने विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय, मानीज ग्रुप, सौसाकु मेडिकल, जापान फेडरेशन ऑफ मेडिकल डिवाइसेज एसोसिएशन, सिलिकॉन वैली वेंचर, बी डॉट मेडिकल इंक, इंटरनेशनल मेडिकल केयर एक्सचेंज एसोसिएशन और टोयोटा फॉर्म्स जैसी प्रमुख जापानी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे और उन्होंने गहरी रुचि दिखाई।

बड़ा निवेश मिलने की उम्मीद
भारत सरकार के सहयोग से यमुना अथॉरिटी द्वारा विकसित किए जा रहे इस मेडिकल डिवाइस पार्क में अब तक लगभग 74 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इन आवंटनों से अथॉरिटी को करीब 1415 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है और उत्तर प्रदेश में 8895 नए रोजगार सृजित हुए हैं। मेडटेक शो में भी इस पार्क में निवेश की संभावनाओं को लेकर कई अहम बातचीत हुई हैं।  उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम से स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रदेश में रोजगार सृजन को भी बड़ी गति मिलने की उम्मीद है। यमुना अथॉरिटी द्वारा मेडटेक शो में इस तरह से जमकर प्रचार-प्रसार कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया गया है।
 

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें