यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी फिल्म सिटी : 75 मीटर चौड़ा इंटरचेंज बनाए जाने की योजना, बोर्ड बैठक में हुआ फैसला

75 मीटर चौड़ा इंटरचेंज बनाए जाने की योजना, बोर्ड बैठक में हुआ फैसला
UPT | यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी फिल्म सिटी

Jun 26, 2024 18:04

यमुना विकास प्राधिकरण की 81वीं बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस फैसले के अनुसार, फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस उद्देश्य के लिए एक विशेष इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा, जो 75 मीटर चौड़ा होगा।

Jun 26, 2024 18:04

Short Highlights
  • यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी फिल्म सिटी
  • 75 मीटर चौड़ा इंटरचेंज बनाए जाने की योजना
  • बोर्ड बैठक में हुआ फैसला
Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण की 81वीं बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस फैसले के अनुसार, फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस उद्देश्य के लिए एक विशेष इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा, जो 75 मीटर चौड़ा होगा। यह नया इंटरचेंज फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए बहुत लाभदायक होगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों दिशाओं में चढ़ने और उतरने के लिए मार्ग बनाए जाएंगे। यह परियोजना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी।

यातायात का होगा बेहतर प्रबंधन
इस नए इंटरचेंज के बनने के बाद, फिल्म सिटी से जुड़े लोग इसका उपयोग करेंगे, जबकि नोएडा हवाई अड्डे से संबंधित लोग दूसरे इंटरचेंज का इस्तेमाल करेंगे। इससे यातायात का बेहतर प्रबंधन होगा। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. अरुणवीर सिंह ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया गया।

जल्द होगा फिल्म सिटी का शिलान्यास
सेक्टर-21 में निर्मित होने वाली फिल्म सिटी का शिलान्यास, 22 से 24 जून के मध्य होने की संभावना है। इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक शीघ्र ही प्रारंभ होगी। ग्रेटर नोएडा में बनने वाली यह फिल्म सिटी योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है । शिलान्यास कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद जताई जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 1000 एकड़ में फिल्म सिटी सेक्टर-21 में प्रस्तावित है। 230 एकड़ में प्रथम चरण विकसित किया जाना है। विकासकर्ता कंपनी का अधिकार बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाकर लिया है। कंपनी को आवंटन पत्र कैबिनेट से जारी किया जा चुका है।

प्राधिकरण ने रखी कई शर्तें
फिल्म सिटी के निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। 230 एकड़ भूमि पर कब्जा लेने की सहमति कंपनी द्वारा दिल्ली में आयोजित एक बैठक में बन गई थी। फिल्म सिटी के निर्माण शुरू करने के लिए कई शर्तें प्राधिकरण ने कंपनी के समक्ष रखी हैं। 80 करोड़ रुपये बतौर सुरक्षा राशि कंपनी को प्राधिकरण में जमा करने होंगे निर्माण शुरू करने से पहले। फिल्म सिटी से होने वाले राजस्व का 18 प्रतिशत भी यमुना प्राधिकरण को देना होगा। मार्ग समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं फिल्म सिटी के लिए प्राधिकरण विकसित करेगा। इसके डिजाइन और निर्माण का पूरा कार्य कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। फिल्म सिटी के डिजाइन और तय प्रस्तावों में कोई बदलाव कंपनी नहीं कर सकेगी। विशेष प्रयोजन माध्यम संस्था (एसपीवी) भी बोनी कपूर बनाएंगे, ताकि तय नियमों के अनुसार ही पूरा डिजाइन और निर्माण तैयार किया जा सके। इन सभी शर्तों के अनुसार तैयार बायलॉज के आधार पर सभी एमओयू हो चुके हैं।

Also Read

मेरठ जेल में बंद नोएडा के रवि से होगी पूछताछ,  अत्री पर अहम भूमिका का शक

29 Jun 2024 11:34 AM

मेरठ NEET पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट : मेरठ जेल में बंद नोएडा के रवि से होगी पूछताछ, अत्री पर अहम भूमिका का शक

नीट पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ जेल में बंद मास्टरमाइंड रवि अत्री से CBI की टीम पूछताछ करेगी। अब तक की छान-बीन में पता चला की रवि अत्री जेल में रहते हुए ही बिहार के पटना... और पढ़ें