यमुना प्राधिकरण ने लिया फैसला : सुपरटेक से जुड़े सैकड़ों घर खरीदारों की 15 दिनों में होगी रजिस्ट्री, जानें पूरी डिटेल 

सुपरटेक से जुड़े सैकड़ों घर खरीदारों की 15 दिनों में होगी रजिस्ट्री, जानें पूरी डिटेल 
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 31, 2024 18:53

सुपरटेक ग्रुप से जुड़े घर खरीदने वाले सैकड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे सुपरटेक अपकंट्री के 900 घर खरीदारों के लिए रास्ता क्लियर हो गया है। दरअसल, यमुना प्राधिकरण...

May 31, 2024 18:53

Greater Noida News : सुपरटेक ग्रुप से जुड़े घर खरीदने वाले सैकड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे सुपरटेक अपकंट्री के 900 घर खरीदारों के लिए रास्ता क्लियर हो गया है। दरअसल, यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने फैसला लिया है कि घर खरीदारों के लिए सयुक्त खाता (Joint Account) खोला जााएगा। जिसमें घर खरीदने वाले लोग बकाया राशि को जमा करने के बाद अपने आशियाने की रजिस्ट्री करवा सकते है।

900 लोग रहे प्रभावित 
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यमुना सिटी के सेक्टर -17A में सुपरटेक हपकंट्री हाउसिंग सोसाइइी है। जिससे करीब 900 लोग प्रभावित है। सुपरटेक बिल्डर पर यमुना प्राधिकरण के 383 करोड़ रुपये बकाया है। बिल्डर पैसे देने के नाम नहीं ले रहे। जिस कारण लोगों के घर रजिस्ट्री का पेंच फंसा रहा। इस वजह से घर खरीदारों पर भारी संकट है।

15 दिनों में शुरू होगी रजिस्ट्री
हालांकि, अब यमुना प्राधिकरण ने फैसला लेते हुए इस समस्या का समाधान कर लिया है। फैसला लिया गया है कि सुपरटेक अपकंट्री हाउसिंग सोसायटी के घर खरीदने वाले लोगों पर जितना पैसा बकाया है, उसको लेने के प्राधिकरण और आवंटियों के बीच एक ज्वाइंट अंकाउट खोला जाएगा। जिसमें घर खरीदार अपना बकाया पैसा जमा करने के बाद घर की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। बताया जाता है कि पैसा जमा करने के 15 दिन बाद ही रजिस्ट्री शुरू होगी।

किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे पैसे
जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक अपकंट्रीके 900 आवंटी पर करीब 160 करोड़ रुपये बकाया है। यमुना प्राधिकरण इस पैसे को किसानों को देगा। किसानों को 64 प्रतिशत मुआवजा और लीज रेंट देगा। बताया जा रहा है कि सुपरटेक अपकंट्री से प्रभावित घर खरीदारों से बकाया रकम वसूलने के बाद किसानों के बैंक अंकाउट में भेजे जाएंगे।

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें