Ghaziabad News : गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में बनेगा एडवेंचर जोन, शहरवासी ले सकेंगे रोमांचक खेलों का मजा

गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में बनेगा एडवेंचर जोन, शहरवासी ले सकेंगे रोमांचक खेलों का मजा
UPT | गाजियाबाद सिटी फारेस्ट में एडवेंचर जोन।

Feb 07, 2024 17:04

एडवेंचर जोन को पीपीपी मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट यानी ईओआई मांगा गया है। जिस एजेंसी को सिटी फारेस्ट में एडवेंचर जोन बनाए जाने के लिए दिया जाएगा। वहीं एजेंसी इसका निर्माण करेगी।

Feb 07, 2024 17:04

Ghaziabad News : गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में अब एडवेंचर जोन बनाए जाने का प्लान है। इसके लिए जीडीए ने तैयारी की कर ली है। लेकिन इसको पीपीपी मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट यानी ईओआई मांगा गया है। जिस एजेंसी को सिटी फारेस्ट में एडवेंचर जोन बनाए जाने के लिए दिया जाएगा। वहीं एजेंसी इसका निर्माण करेगी। इसके बाद उसको 10 साल तक एडवेंचर जोन को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें पिछले साल बाढ के दौरान जीडीए द्वारा बनाया गया एडवेंचर जोन पूरी तरह से खत्म हो गया था। 

15 प्रतिशत का ब्याज आवंटी से वसूला जाएगा
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए अभी कंपनी का चयन किया जाएगा। जो कंपनी जीडीए को सबसे अधिक पैसा देगी। उसी को इसे संचालित करने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद तय शुल्क में प्रतिवर्ष इनमें 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। आवंटी कंपनी को साल के शुरुआत में पैसा जीडीए में जमा करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो 15 प्रतिशत का ब्याज आवंटी से वसूला जाएगा। सिटी फारेस्ट में एडवेंचर जोन चलाने के लिए आवंटी को 10 साल की अनुमति दी जाएगी। 

एंट्री फीस 20 रुपए एडवेंचर करने के लिए अलग-अलग टिकट
सिटी फोरेस्ट में बनाए गए एडवेंचर जोन में एंट्री फीस 20 रुपए होगी। इसी के साथ जोन में एडवेंचर करने के लिए अलग-अलग टिकट दर निर्धारित होगी। ये टिकट दर जीडीए की ओर से निर्धारित की जाएगी। बता दें पहले एडवेंचर जोन में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं था। सिटी फॉरेस्ट में एंट्री के नाम पर 10 रुपये लिया जाता था।

सिटी फोरेस्ट में होंगे ये एडवेंचर गेम
एडवेंचर गेम में कमांडो नेट, वाल जंप, क्लाइमिंग वाल, जोरविंग, पैरा सैलिंग, फ्लाइंग फॉक्स, जिप लाइन, स्काई साइक्लिंग और वाटर वाल के अलावा भूत बंगला भी होगा। सिटी फोरेस्ट के एडवेंचर जोन में 20 से अधिक एडवेंचर होंगे। इसमें सभी का दाम जीडीए द्वारा तय होगा। इसमें न्यूनतम चार्ज 30 रुपए और अधिकतम चार्ज 200 रुपए तय किया है। इसकी रेट लिस्ट को कंपनी प्रवेश और निकास द्वार पर लगाना होगा। आवंटी अगर इससे अधिक चार्ज करता है तो आवंटन को जीडीए द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा। एडवेंचर जोन का संचालन प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा ही कराने की अनुमति होगी। 

एडवेंचर जोन को फिर से शुरू करने को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा
जीडीए के प्रभारी चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट में एडवेंचर जोन को फिर से शुरू करने को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा है। इसके बाद चुनी गई किसी एक एजेंसी को इसका आवंटन किया जाएगा। उसी एजेंसी के द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा और वो दस साल तक इसका संचालन कर सकेगी।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें