Ghaziabad news : सपा काल में बना एलिवेटेड रोड, भाजपा में कहलाएगा श्रीराम सेतु

सपा काल में बना एलिवेटेड रोड, भाजपा में कहलाएगा श्रीराम सेतु
UPT | गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेतीं महापौर सुनीता दयाल और नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक।

Feb 15, 2024 19:35

दस किलोमीटर लंबी एलि​वेटेड रोड का अब पहचान मिली है। महापौर सुनीता दयाल की ओर से रखे इस प्रस्ताव को सहमति मिली है। 2014 में यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक 10 किलोमीटर लंबी ये रोड सपा के शासनकाल में बनाई गई थी।

Feb 15, 2024 19:35

Ghaziabad news : गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी बैठक आज निगम के बेसमेंट सभागार में हुई। जिसमें महापौर सुनीता दयाल के अलावा नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भाग लिया। इस दौरान निगम कार्यकारिणी की बैठक में एलिवेटेड रोड का नाम श्रीराम सेतु का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। दस किलोमीटर लंबी एलि​वेटेड रोड का अब पहचान मिली है। महापौर सुनीता दयाल की ओर से रखे इस प्रस्ताव को सहमति मिली है। 2014 में यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक 10 किलोमीटर लंबी ये रोड सपा के शासनकाल में बनाई गई थी। महापौर से जब पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि श्रीराम तो सपा के भी हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 

टैक्स वसूली और इनकम बढ़ाने पर जोर
बोर्ड बैठक में टैक्स वसूली और इनकम बढ़ाने पर जोर दिया गया। नगरायुक्त ने कार्यकारिणी बैठक में जानकारी दी कि इस बार अभी तक 34 प्रतिशत अधिक यानी 204 करोड रुपए की टैक्स वसूली हो चुकी है। जबकि अभी एक महीना पूरा शेष है। उन्होंने कहा जनपद में बजट पर्याप्त है। जनपद के बजट को विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। नगरायुक्त ने कहा कि पर्याप्त पैसा होने के बाद भी वो पूरी तरह से खर्च नहीं हो पा रहा है।  

डीएम सर्किल रेट से बढ़े हाउस टैक्स को वापस लेने पर टालमटौली
निगम द्वारा दुकानों का किराया ​बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारी पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका मुददा भी बोर्ड बैठक में उठा। पार्षदों ने किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की। जिस पर इस मामले को अभी टाल दिया गया है। वहीं डीएम सर्किकल रेट से हाउस टैक्स लागू करने पर नगरायुक्त और महापौर के बीच सहमति नहीं बन पाई। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ये मामला महापौर सुनीता दयाल पर टाल दिया। महापौर ने निगम अधिकारियों पर।

लोकसभा चुनाव तक मामला अब ठंडे बस्ते में
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव तक मामला अब ठंडे बस्ते में जा सकता है। दुकानों का किराया बढ़ाया जाने का विरोध करते हुए कार्यकारिणी सदस्य पार्षद का कहना था आज 17 सौ दुकानदार धरना दे रहे हैं। अगर निगम अधिकारियों ने फैसला वापस नहीं लिया तो कल 17 लाख व्यापारी धरना प्रदर्शन के लिए मजबूत होंगे। नगरायुक्त का कहना था कि किराया वृद्धि जायज तरीके से की गई है। 
 

Also Read

बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

6 Oct 2024 09:21 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में मिलावटी कुटटू और खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के लिए बाजार में उतरी FDA टीम

मिलावटी पदार्थ एवं पेय के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष कर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे मूंगफली साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में 11 अक्टूबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। और पढ़ें