Ghaziabad News : गाजियाबाद में मटके का पेयजल गर्मी में बुझा रहे लोगों की प्यास, लगाए वाटर कूलर

गाजियाबाद में मटके का पेयजल गर्मी में बुझा रहे लोगों की प्यास, लगाए वाटर कूलर
UPT | गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगाए गए प्याऊ।

Jun 11, 2024 03:19

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगे लगभग 20 वाटर एटीएम शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा चौराहा के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित करीब 20 स्थानों पर वाटर एटीएम...

Jun 11, 2024 03:19

Short Highlights
  • जल का उतना करें उपयोग जितना हो जरूरी 
  • राहगीरों को राहत दे रहे निगम के प्याऊ 
  • जलापूर्ति को ओर अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश
Ghaziabad Municipal Corporation : गाजियाबाद नगर निगम की ओर से महानगर में मटके के पेयजल गर्मी में लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। इसके लिए पेयजल की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश शहर में जलापूर्ति को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। जिन जोन में  नलकूपों, हैंडपंप खराब हैं उनको ठीक कर पानी की आपूर्ति सुधारी जा रही है।

पानी की किल्लत है वहां पर पानी के टैंकरों से जलापूर्ति
जहां पर पानी की किल्लत है वहां पर पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। ऐसे स्थान जहां पानी की पाइपलाइन कनेक्ट नहीं वहां पानी के कनेक्शन कराए गए हैं। जो पानी की लाइन बिछी हुई थी उनको घरों तक जोड़ने का कार्य पूरा किया गया है। बृज विहार, सूर्य नगर वैशाली के क्षेत्र में करीब 400 से अधिक घरों को पानी के कनेक्शन जोड़े गए हैं।

कवि नगर तथा सिटी जोन में 12 स्थान पर पानी कनेक्ट
कवि नगर तथा सिटी जोन में 12 स्थान पर पानी कनेक्ट किया हैं। मोहन नगर में 14 स्थान पर पानी के कनेक्शन किए हैं। वसुंधरा जोन में 15 स्थान पर पानी के कनेक्शन कराए हैं। गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा शहर में राहगीरों के लिए अस्थाई रूप से मटके वाले प्याऊ लगाए गए हैं। प्रत्येक जोन में पांच अस्थाई प्याऊ लगाकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। 

लगभग 20 वाटर एटीएम शुद्ध पेयजल आपूर्ति
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगे लगभग 20 वाटर एटीएम शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा चौराहा के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित करीब 20 स्थानों पर वाटर एटीएम के द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। कई स्थान पर वाटर कूलर शहर में लगाए हैं। जिनकी संख्या लगभग 42 है। इसके लिए कई संस्थाएं भी आगे आई हैं।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें