Mahashivratri 2024 : गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, महापौर ने किया दौरा

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, महापौर ने किया दौरा
UPT | गाजियाबाद दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा लेतीं महापौर सुनीता दयाल व निगम अधिकारी।

Feb 28, 2024 16:50

महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियों के लिए महापौर ने मंदिर में गयी व्यवस्था को देखा। महापौर व अधिकारियों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उसके उपरांत महंत से वार्ता की।

Feb 28, 2024 16:50

Short Highlights
  • आगामी 8 मार्च को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि पर्व
  • निगम अधिकारियों को महापौर ने दिए सफाई के निर्देश 
  • महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Ghaziabad News : आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। जिसकी तैयारी हर साल गाजियाबाद नगर निगम जोरो से करता है। वैसे ही इस बार भी तैयारियों के लिए महापौर सुनीता दयाल सभी अधिकारियों के साथ सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया।  जिसमें मुख्य अभियंता एनके चौधरी, जी एम जल केपी आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, जोनल प्रभारी अनिल अरुण के अलावा अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। 

मंदिर के आस पास बैरिकेड, पानी के टैंक
महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियों के लिए महापौर ने मंदिर में गयी व्यवस्था को देखा। महापौर व अधिकारियों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उसके उपरांत महंत से वार्ता की। नगर निगम से क्या-क्या कार्य कराया जाए यह भी जानकारी ली। जिसमे वार्ता के उपरांत मंदिर के आस पास बैरिकेड, पानी के टैंक, ’गंगाजल की व्यवस्था’, आसपास के सीवर टैंक खाली कराए जाएंगे। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था, चूना, कूड़ा एकत्रीकरण के लिए टेम्पो की व्यवस्था, सफाई दस्ते में 15 कर्मचारी, आस पास के गड्ढे आदि, अतिक्रमण, मोबाईल टॉयलेट, मंदिर परिसर के आस पास एवं पीछे के रास्ते पर प्रकाश की व्यवस्था। बाहर पुल के नीचे पार्किंग की व्यवस्था आदि पर कार्य किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहकर सभी तैयारियां पूरी कराएंगे।

हर 15 मिनट में मंदिर परिसर और आसपास लगाई जाएगी झाडू 
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10-15 कर्मचारी झाड़ू वाले लगाए जाएं। जहां पर हर 15 मिनट्स में झाड़ू लगाई जाएगी। जिससे कि श्रद्धालुओं को कंकर न चुभे। महापौर ने बताया कि बिसरख गांव से मंदिर तक गुफा होती थी। जिससे रावण का परिवार पूजा करने दूधेश्वर नाथ मंदिर आते थे। यहां पर गोमाता शिवलिंग पर आकर स्वयं शिवलिंग पर दूध अर्पित करती थी। उन्होंने बताया कि ये बहुत प्राचीन मंदिर है। ये हमारे शहर की धरोहर है। श्री दुधेश्वर नाथ मंदिर के लिए भविष्य की योजना बनाई जाएगी।

Also Read

मेरठ में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

23 Oct 2024 07:52 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर सी ब्लाक गंगानगर से एक अभियुक्त माधव पुत्र मुकुल शर्मा निवासी- सी 293 गंगानगर थाना गंगानगर जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष को मय तीन कार्टून व एक कट्टे मिश्रित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें