Lok Sabha Election 2024 : अतुल गर्ग के नामांकन में मौजूद रहे राजनाथ सिंह, नाराज ठाकुरों को साधने का किया प्रयास

अतुल गर्ग के नामांकन में मौजूद रहे राजनाथ सिंह, नाराज ठाकुरों को साधने का किया प्रयास
UPT | अतुल गर्ग ने भरा नामांकन

Apr 03, 2024 19:04

गाजियाबाद लोकसभा में अतुल गर्ग ने बुधवार को अपना नामांकन भरा है। गाजियाबाद में भाजपा ने जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को प्रत्याशी घोषित किया...

Apr 03, 2024 19:04

Short Highlights
  • नामांकन को दौरान राजनाथ सिंह रहे मौजूद
  • वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को दिया टिकट
Ghaziabad News : गाजियाबाद लोकसभा में अतुल गर्ग ने बुधवार को अपना नामांकन भरा है। गाजियाबाद में भाजपा ने जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को प्रत्याशी घोषित किया। जिसको लेकर राजपूत समाज ने नाराजगी जाहिर की और विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते अतुल गर्ग के नामांकन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इससे अलग नामांकन के मौके पर भाजपा के ओर भी दिग्गज नेता नजर आए।  अतुल गर्ग में बीजेपी को दिखे राजनीतिक गुण
 राजनाथ सिंह घंटाघर में जनसभा को संबोधित करते हुए अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाने की वजह बताई और ठाकुर वोटर्स को साधने का प्रयास किया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘अतुल गर्ग के अंदर अद्भुत कल्पनीय क्षमता है। उनके अंदर कुछ कर गुजरने की तड़पन है। लंबे समय से अतुल के पिता महापौर रह चुके हैं और उन्होंने बहुत ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाई थी। इसलिए मैं मानता हूं कि अतुल गर्ग में राजनीतिक गुण है’।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव 2024 : गाजियाबाद से अतुल गर्ग को भाजपा ने क्यों बनाया प्रत्याशी? राजनाथ सिंह ने बताई वजह

कौन है अतुल गर्ग
अतुल गर्ग गाजियाबाद के पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग का बेटा है। जिससे भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का टिकट काटकर गाजियाबाद सदर से अतुल गर्ग को लोकसभा का टिकट दिया है। दो बार के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को 70 हजार वोटों से हराया था। जबकि 2022 के चुनाव में सपा के विशाल शर्मा को 1 लाख से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। अतुल गर्ग की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। वह अभी खाद्य और नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, किराया नियंत्रण और उपभोक्ता संरक्षण के लिए राज्य मंत्री हैं। इनके पिता गाजियाबाद के पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों से डिग्री प्राप्त की है।

ये भी पढ़े : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : डॉ.महेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया, कहा- सांसद बनकर करेंगे जनसेवा

5 साल में लगभग दोगुनी हुई अतुल गर्ग की संपत्ति
2017 से लेकर 2022 के बीच 2022 में निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामें के अनुसार 2017 से लेकर 2022 के बीच अतुल गर्ग की संपत्ति में लगभग दोगुनी हुई है। 2017 में उनके पास जहां 12 करोड़ 19 लाख की संपत्ति थी तो वहीं पांच से में बढ़कर 22 करोड़ 18 लाख हो गई। नामांकन पत्र में 66 वर्षीय विधायक अतुल गर्ग ने बताया कि उनकी बीवी सुधा गर्ग के पास 3 करोड़ 63 लाख की संपत्ति है। निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामें के अनुसार 2022 तक इन पर कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज नहीं है। 

Also Read

 टोलकर्मी पर पिस्टल तानने वाले दरोगा को एसएसपी मेरठ ने किया निलंबित, जांच एसपी सिटी को

27 Jul 2024 04:49 PM

मेरठ एनएच-34 मेरठ-पौडी हाईवे टोल : टोलकर्मी पर पिस्टल तानने वाले दरोगा को एसएसपी मेरठ ने किया निलंबित, जांच एसपी सिटी को

जिसके बाद टोल मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देखकर पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरें देख दरोगा की दबंगई सामने आ गई। और पढ़ें