हापुड़ में महिला के गले से झपटी चेन : कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली जा रही थी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली जा रही थी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
UPT | पीड़ित महिला

Jul 07, 2024 17:42

नगर कोतवाली क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए और यात्रा में शामिल हुए।

Jul 07, 2024 17:42

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए और यात्रा में शामिल हुए। वहीं यात्रा में शामिल एक महिला ने आरोप लगाया कि अज्ञात झपटमार ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौका देखकर फरार हो गया। इस दौरान महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार नीता पत्नी राजू कलेक्टर गंज, रेलवे रोड की रहने है। उन्होंने बताया कि वह रविवार को जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल हुई थी। वह चंडी रोड पर खड़ी थी और अपने बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने गई तो एक अज्ञात व्यक्ति आया और पीछे से उसने महिला की चेन छीन ली। इस दौरान महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया, शोर मचाया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा निकाली जा रही थी, ऐसे में झपटमार की हरकत कई सवाल खड़े करती है।

पुलिस का बयान 
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने चेन झपटने की बात कही है। महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read

परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

5 Oct 2024 09:42 PM

मेरठ Meerut News : परतापुर थाने में मनाई जाएगी किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, होगा रागनी कार्यक्रम और भंडारा

टिकैत की जयंती पर किसान लखनऊ जायेगा और थाने में भारी संख्या में जुटेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की किसान आज चिता के लिए उपले लेकर आए एक किसान एक उपला अपने ग्राम से लेकर आया और पढ़ें