बस अड्डा लगभग 84 बीघा सरकारी भूमि पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात और पर्यटन की सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद...
ब्रजघाट में जल्द बनेगा अंतरराज्यीय बस अड्डा : 84 बीघा सरकारी भूमि पर पीपीपी मॉडल के तहत होगा निर्माण
Aug 12, 2024 15:37
Aug 12, 2024 15:37
- ब्रजघाट गंगानगरी में अंतरराज्यीय बस अड्डे का जल्द निर्माण होगा
- पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा
- ब्रजघाट गंगानगरी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र है
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र
बता दें कि ब्रजघाट गंगानगरी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का एक प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान, अस्थि विसर्जन, मुंडन समारोह और अन्य धार्मिक कर्मकांडों के लिए आते हैं। विशेष अवसरों जैसे अमावस्या और पूर्णिमा पर यहां आने वाले लोगों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। वर्तमान में उचित बस सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस नए बस अड्डे के निर्माण से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेजों और जानकारियों पर चर्चा
वहीं प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम साक्षी शर्मा और रोडवेज डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रस्तावित भूमि से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों और जानकारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री मिश्रा ने बताया कि बस अड्डे के लिए चिह्नित की गई भूमि पर पहले ही सीमांकन के लिए पिलर लगा दिए गए हैं और वर्तमान में इस भूमि पर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में सभी आवश्यक रिपोर्ट पहले ही राज्य सरकार को भेजी जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में जल संरक्षण की नई पहल : मुबारकपुर और लालगंज में बनेंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदियों के प्रदूषण पर लगेगा अंकुश
Also Read
20 Sep 2024 05:17 PM
घोड़ा ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घोड़ा ट्रक को कब्जे में लिया। और पढ़ें