Meerut News : मेरठ में आज चिकित्सा सेवाएं ठप रहेंगी, निजी और सरकारी अस्पतालों में हड़ताल

मेरठ में आज चिकित्सा सेवाएं ठप रहेंगी, निजी और सरकारी अस्पतालों में हड़ताल
UPT | सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की

Aug 17, 2024 09:40

मेरठ में शुक्रवार को भी दिन में एक बजे तक चिकित्सा सेवाएं ठप रही थी। मेरठ बंद के दौरान डॉक्टरों ने दोपहर एक बजे तक अपने क्लीनिक बंद रखे थे। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Aug 17, 2024 09:40

Short Highlights
  • कोलकाता की घटना के विरोध में आईएमए ने की घोषणा
  • पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल 
  • मेरठ में आज बंद रहेंगे निजी क्लीनिक और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं 
Meerut News : कोलकाता के मेडिकल कालेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को जारी रहने से चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने आज शनिवार को देशभर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है।

अस्पतालों में हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर 
आज शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी व नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। इसी के साथ छोटे निजी अस्पताल, नर्सिंग होम के अलावा कारपोरेट अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आइएमए ने केंद्र सरकार से अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित कर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

अस्पताल में विश्राम कक्ष नहीं था
आइएमए ने कहा कि कोलकाता में हुई जूनियर डॉक्टर के साथ बर्बरता के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि पीडि़ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि वारदात में कई लोग शामिल हैं। 36 घंटे की लंबी ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद अस्पताल में विश्राम कक्ष नहीं था।

अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित करने की मांग
चिकित्सकों की मांग है कि अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित किया जाए। जहां पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मचारी तैनात होने चाहिए और सुरक्षा जांच के प्रोटोकाल का पालन होना चाहिए। अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के काम का समय निर्धारित होना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग भी रखी गई है, लेकिन मंत्रालय से इसको लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

मेरठ में शुक्रवार को भी ठप रही थी चिकित्सा सेवा 
मेरठ में शुक्रवार को भी दिन में एक बजे तक चिकित्सा सेवाएं ठप रही थी। मेरठ बंद के दौरान डॉक्टरों ने दोपहर एक बजे तक अपने क्लीनिक बंद रखे थे। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 
 

Also Read

डाक विभाग में भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने शासन को भेजी रिपोर्ट, डाक अधीक्षक को करेगी गिरफ्तार

3 Oct 2024 12:49 AM

मेरठ Meerut News : डाक विभाग में भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने शासन को भेजी रिपोर्ट, डाक अधीक्षक को करेगी गिरफ्तार

डाक विभाग में फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर नौकरी लगवाने वाले गिरोह के मिलीभगत से काम करने वाले दोनों डाक अधीक्षक को पुलिस धर-पकड़... और पढ़ें