मेरठ में पुलिस मुठभेड़ : कातिल हिस्ट्रीशीटर घायल, बैक कर्मचारियों को गोली मारने वाला पुलिस की गन का शिकार

कातिल हिस्ट्रीशीटर घायल, बैक कर्मचारियों को गोली मारने वाला पुलिस की गन का शिकार
UPT | आरोपी गिरफ्त में।

Jun 23, 2024 02:13

हिस्ट्रीशटर गिलमान से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया खेत से तमंचा उठते समय गिलमान ने पुलिस पर गोली चला दी।

Jun 23, 2024 02:13

Short Highlights
  • मेरठ में आज दो थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
  • बैंक कम्रचारियों को गोली मारकर कैश और अंगूठी लूटी थी
  • पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश हुए घायल
     
Meerut News : मेरठ पुलिस की आज दो अलग—अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पहली पुलिस मुठभेड़ थाना फलावदा क्षेत्र में अनस का कातिल हिस्ट्रीशीटर गिलमान से हुई। जिसमें कातिल हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। हिस्ट्रीशटर गिलमान से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया खेत से तमंचा उठते समय गिलमान ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गिलमान के पैर में गोली लगी। घायल को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है।

दूसरी पुलिस मुठभेड़ थाना लोहियानगर क्षेत्र में
वहीं दूसरी पुलिस मुठभेड़ थाना लोहियानगर क्षेत्र में हुई। जहां पर लूट के बाद बैंक कर्मचारियों को गोली मारने का मामले में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों ने गन पांइंट पर लेकर बैंककर्मी से कैश पर अंगूठी लूटी थी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मार दी थी। घायल कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विरोध किये जाने पर बदमाशों ने जयप्रकाश के ऊपर गोली चला दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 10.30 बजे जय प्रकाश मिश्र पुत्र सुरेन्द्र मिश्र निवासी डुंगरावली के पास आरएएफ रोड परतापुर मेरठ, जो कॉपरेटिव बैंक किठौर में कार्य करते हैं। बैंक से वापस आ रहे थे। इस दौरान चिन्दौडी पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने जयप्रकाश को रोककर उनसे सोने की अंगूठी तथा करीब 10,300 रूपए लूट लिए थे। जयप्रकाश द्वारा विरोध किये जाने पर बदमाशों ने जयप्रकाश के ऊपर गोली चला दी। जिससे जयप्रकाश घायल हो गए।

थाना लोहियानगर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जयप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात्रि 23.30 बजे, पीडित की पत्नी चन्दा मिश्र की तहरीर पर थाना लोहियानगर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लूट की सूचना प्रसारित होने के उपरान्त थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रात्रि में जागृति विहार गोल चक्कर के पास से उपरोक्त घटना में शामिल दो अभियुक्तगणों समीर पुत्र नियाज निवासी नूरनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ और अमन पुत्र अकरम निवासी 60 फुटा फतेहउल्लापुर थाना लोहियानगर मेरठ को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अभियुक्त शाकिब पुत्र शेर खान निवासी मदीना कालोनी के पास नूरनगर की पुलिया थाना लिसाडी गेट मेरठ रात्रि वक्त होने के कारण मौके से भाग निकला। 

Also Read

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

4 Jul 2024 09:44 PM

मेरठ Kanwar Yatra-2024 : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

बैठक में कांवड़ियों के डीजे  कांवड़ मार्ग में लगने वाले कैम्प के आयोजकों, ट्रांसपोर्टरों, टोल  संचालकों, मंदिर कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करने हेतु एडीजे मेरठ द्वारा निर्देश दिए गए।  और पढ़ें