Meerut News : मेरठ के ब्रहमपुरी में महिला की गोली मारकर हत्या, हाथ में मिली लाइसेंसी पिस्टल

मेरठ के ब्रहमपुरी में महिला की गोली मारकर हत्या, हाथ में मिली लाइसेंसी पिस्टल
UPT | मृतका का फाइल फोटो।

Jun 22, 2024 13:59

आज सुबह शनिवार को पति साढ़े नौ बजे के आसपास घर पहुंचे तो उनके द्वारा देखा गया कि उनकी पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ है। पति की लाइसेंसी पिस्टल पत्नी के हाथ में रखी हुई थी।

Jun 22, 2024 13:59

Short Highlights
  • शातिर कातिल ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
  • पति के साथ महिला अकेले रहती थी तीन मंजिला मकान में 
     
Meerut News : मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर कालोनी में तीन मंजिला मकान में महिला की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है और उसको आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। 

महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मृतका का नाम सुनीता मिश्रा है। मृतका के पति राधेश्याम मिश्रा बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल के नौकरी करते हैं। राधेश्याम के दो बच्चे है, जो मेरठ से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर इलाके में एक महिला अपने पति के साथ रहती हैं। महिला का पति शहर के निजी अस्पताल में कार्य करते हैं। पति की रात को नाईट डयूटी थी। आज सुबह शनिवार को पति साढ़े नौ बजे के आसपास घर पहुंचे तो उनके द्वारा देखा गया कि उनकी पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ है। पति की लाइसेंसी पिस्टल पत्नी के हाथ में रखी हुई थी। कमरे में जो आलमारी थी वहां सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस और फोरेसिंक टीम तुरंत मौके पर पहुंची
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरु की। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करके घटना को लूट और खुदकुशी दिखाने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस महिला के पति से पूछताछ में जुटी है। एसएसपी का कहना है कि घर के बाहर के सीसीटीवी देखे जा रहे है। साथ ही फोरेसिंक टीम से पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या है। बताया जा रहा है कि महिला का पति जब आज सुबह घर पहुंचा तो घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें अपनी बुलेट खड़ी मिली। जो मिस्त्री की दुकान के बाहर थी। बुलेट में उसकी चाबी लगी हुई थी।
 

Also Read

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

4 Jul 2024 09:44 PM

मेरठ Kanwar Yatra-2024 : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक, 29 से पूरा यातायात प्रतिबंधित

बैठक में कांवड़ियों के डीजे  कांवड़ मार्ग में लगने वाले कैम्प के आयोजकों, ट्रांसपोर्टरों, टोल  संचालकों, मंदिर कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करने हेतु एडीजे मेरठ द्वारा निर्देश दिए गए।  और पढ़ें