मिर्जापुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा एक्शन : मानक के विपरीत चल रहे 21 क्रेशर प्लांट सीज, व्यापारियों में मचा हड़कंप

मानक के विपरीत चल रहे 21 क्रेशर प्लांट सीज, व्यापारियों में मचा हड़कंप
UPT | कार्रवाई करने पहुंची टीम

Mar 07, 2024 18:49

अहरौरा में मानक के विपरीत चल रहे 21 क्रेशर प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर सीज किया गया। विभागीय कार्रवाई से अब तक मनमानी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हैं...

Mar 07, 2024 18:49

Mirzapur News (Santosh Gupta) : अहरौरा में मानक के विपरीत चल रहे 21 क्रेशर प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर सीज किया गया। विभागीय कार्रवाई से अब तक मनमानी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले से ही इस मामले में कार्रवाई की जा रही थी। जनपद के चुनार तहसील क्षेत्र के अहरौरा में मानक के विपरीत चल रहे क्रेशर प्लांट पर एसडीएमसी चुनार और क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई करते हुए 21 क्रेशर प्लांट को सीज कर दिया। 

21 प्लांट एनजीटी नियमों का नहीं कर रहे थे पालन 
जानकारी के अनुसार, एनजीटी के अधिकारियों ने कुछ महीने पूर्व ही अहरौरा के खनन क्षेत्र का दौरा किया था। दौरे के दौरान कुछ क्रेशर प्लांट को सीज किया गया था। अन्य को नियमानुसार कार्य करने की चेतावनी दी गई थी। इसी क्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एसडीएम चुनार के साथ खनन क्षेत्र में पहुंचे। विभिन्न क्रशर प्लांट में जांच पड़ताल की गई। जिसमें से 21 प्लांट एनजीटी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। जिस पर विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले से कार्रवाई चल रही थी। इस मामले में 12 तारीख को फिर से सुनवाई की तारीख सुनिश्चित की गई है। 

मानक की अनदेखी की शिकायत पर विभाग की कार्रवाई 
मिर्जापुर का अहरौरा क्षेत्र गुलाबी पत्थरों के लिए मशहूर है। लखनऊ के अंबेडकर पार्क में अहरौरा क्षेत्र का ही पत्थर लगा है। क्षेत्र में नियम कानून की धज्जी उड़ाकर चल रहे अवैध खनन और प्रदूषण फैला रहे क्रेशर प्लांट के विरुद्ध एक स्थानीय नागरिक ने शिकायत की। इसके बाद एनजीटी के अधिकारी यहा पहुंचे। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रदूषण की वजह से सारे पेड़ मर रहे हैं । उन्हें भी अक्सर खनन व्यवसायों द्वारा धमकियां मिलती रहती हैं। वहीं प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्रेशर प्लांट के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें