International Women's Day 2024: ऐसी महिला जिनके भाषणों की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं

 ऐसी महिला जिनके भाषणों की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं
UPT | Anupriya Patel

Mar 08, 2024 09:55

किसी महिला की पहचान उसकी शक्ल देखकर नहीं करनी चाहिए। उस महिला के मासूम चेहरे के पीछे उसके मज़बूत इरादे जान पाना कोई मामूली बात नहीं है। इस बात का अंदाज़ा आपको अनुप्रिया पटेल को देखकर ही लग जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश टाइम्स आपको उन खास महिलाओं के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहा है जिन्होंने अपने दम पर साबित किया है कि वो कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास महिला है। इन्हीं खास महिलाओं में एक नाम अनुप्रिया पटेल का भी आता है।

Mar 08, 2024 09:55

Short Highlights
  • जानें कौन हैं अनुप्रिया सिंह पटेल 
  • अनुप्रिया सिंह पटेल का परिवार 
  • जिनके भाषण के क़ायल हैं पीएम मोदी
Mirzapur News: किसी महिला की पहचान उसकी शक्ल देखकर नहीं करनी चाहिए। उस महिला के मासूम चेहरे के पीछे उसके मज़बूत इरादे जान पाना कोई मामूली बात नहीं है। इस बात का अंदाज़ा आपको अनुप्रिया पटेल को देखकर ही लग जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश टाइम्स आपको उन खास महिलाओं के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहा है जिन्होंने अपने दम पर साबित किया है कि वो कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास महिला है। इन्हीं खास महिलाओं में एक नाम अनुप्रिया पटेल का भी आता है।

जानें कौन हैं अनुप्रिया सिंह पटेल 
अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश राज्य की एक भारतीय राजनेता हैं। वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में वर्तमान राज्य मंत्री हैं, अनुप्रिया 2016 से 2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। वह 2014 के भारतीय आम चुनाव में मिर्जापुर के निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गई। अनुप्रिया इससे पहले 2012 में वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा सीट रोहनिया से विधायक चुनी गई थीं। जहां उन्होंने भारत की शांति पार्टी और बुंदेलखंड कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

अनुप्रिया सिंह पटेल का परिवार 
एनडीए में शामिल और भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्म 28 अप्रैल 1981 को कानपुर जिले में हुआ था। वह डॉक्टर सोनेलाल पटेल और कृष्णा पटेल की बेटी हैं। अनुप्रिया के पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री और एमबीए भी किया है और उन्होंने एमिटी में पढ़ाया भी है। अनुप्रिया पटेल की शादी आशीष सिंह पटेल से हुई और उनके दो बच्चे हैं। 2009 में सड़क दुर्घटना में उनका न‍िधन हो गया, इसके बाद अनुप्र‍िया पटेल अपना दल की राष्‍ट्रीय महासचि‍व बनाई गई और यहीं से उन्‍होंने सत्‍ता का स‍ियासी सफर तय क‍िया। 2012 में वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई। इसके बाद वह बीजेपी-अपना दल गठबंधन से 2014 का लोकसभा चुनाव म‍िर्जापुर से लड़ी। उन्‍होंने संसद का सफर तय क‍िया। अनुप्रिया मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाई गई। वहीं 2019 में भी वह मिर्जापुर से सांसद चुनी गई। जिसके  बाद 2021 के कैब‍िनेट व‍िस्‍तार में उन्‍हें दोबारा मंत्री बनाया गया।

जिनके भाषण के क़ायल हैं पीएम मोदी
मिर्जापुर सीट से अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की पहचान उनके खास तेवरों वाले भाषणों के लिए होती है। कई बार उनके भाषणों की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में 71 सीटें जीती थीं और उसकी सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर कामयाबी पाई थी। 2016 में अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में जगह दी गई। मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के उन चुनिंदा संसदीय सीटों में से एक है जिसकी अपनी ही राजनीतिक महत्ता है। 

घटक दलों में चल रहा तोल-मोल का दौर
लोकसभा चुनाव ज्‍यों-ज्‍यों करीब आ रहे हैं त्‍यों-त्‍यों राजनीतिक दल अपनी ताकत बढ़ाने और ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिशों में जुट गए हैं। बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन में शामिल दलों में भी समीकरणों के जोड़-घटाव का दौर चल रहा है। अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (सोनेलाल) की ओर से तो 10 से 12 सीटों की डिमांड भी पेश कर दी गई है। वहीं जानकारों का कहना है कि बीजेपी ने सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग का अपना एक फॉर्मूला तय कर लिया है। जल्‍द ही इसी फॉर्मूले के आधार पर सीटों का ऐलान हो सकता है। 

Also Read

 मृतकों की आत्मा शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

5 Jul 2024 08:29 PM

मिर्जापुर हाथरस सत्संग हादसा : मृतकों की आत्मा शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

हाथरस में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भीड़ का शिकार बनकर मौत की आगोश में जाने वाले लोगों के श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रवादी मंच ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला... और पढ़ें