लोकसभा चुनाव 2024 : भदोही में भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काटा, डॉ. विनोद कुमार बिंद को चुनाव मैदान में उतारा

भदोही में भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काटा, डॉ. विनोद कुमार बिंद को चुनाव मैदान में उतारा
UPT | भाजपा ने विनोद कुमार बिंद को चुनाव मैदान में उतारा

Apr 11, 2024 16:14

भाजपा ने भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने भदोही में रमेश बिंद का टिकट काटकर बिनोद कुमार बिंद पर भरोसा दिखाया है...

Apr 11, 2024 16:14

Bhadohi News : भाजपा ने भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने भदोही में रमेश बिंद का टिकट काटकर विनोद कुमार बिंद पर भरोसा दिखाया है। आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने मझवां सीट से टिकट की मांग की। मझवां सीट से टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां से उम्मीदवार बन गए। बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विनोद कुमार बिंद को भदोही सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

यूपी की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने बुधवार को 2024 चुनाव के लिए लोकसभा नौ उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की थी जिसमें सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सीट के थे। भाजपा द्वारा की गई सूची में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से जयवीर ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया। मैनपुरी की सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया। वहीं गाजीपुर से सपा ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को उतारा।
कहां से हैं डॉ. विनोद कुमार बिंद?
भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिंद मूलरूप से चन्दौली के कवई पहाड़पुर के निवासी है। उन्होंने आर्थिक विषमताओं के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए आर्थोपेडिक सर्जन बने। उन्होंने बतौर डॉक्टर गरीब जरूरत मंदों की दिल खोलकर मदद की, और बहुत ही कम दिनों में चन्दौली जिले के सबसे बड़े डॉक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाया।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें