बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, फैक्ट्री स्थापित करने के दौरान आदिवासियों के विस्थापन की आशंका और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर एक ठोस रणनीति बनाने का निर्णय लिया...
सोनभद्र में हुई महत्वपूर्ण बैठक : गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- आदिवासी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
Oct 18, 2024 17:57
Oct 18, 2024 17:57
- सोनभद्र में गोंगपा की महत्वपूर्ण बैठक
- फैक्ट्री से विस्थापन का विरोध
- मड़कुड़ी टोला में गोंगपा नेताओं का आह्वान
Sonbhadra news : गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नगवां ब्लाक के मड़कुड़ी टोला, घोराघर गांव में आयोजित की गई। इस बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, फैक्ट्री स्थापित करने के दौरान आदिवासियों के विस्थापन की आशंका और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर एक ठोस रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का मुख्य आधार सदस्यता है- जितने अधिक सदस्य होंगे, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी। इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की।
गोंगपा आदिवासी समाज की वास्तविक हितैषी
वहीं विशिष्ट अतिथि, गोंगपा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने भी यह सुनिश्चित किया कि गोंगपा आदिवासी समाज की वास्तविक हितैषी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आदिवासियों की रक्षा के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी सदस्यता लें और दूसरों को भी जोड़ें, ताकि फैक्ट्री स्थापित करने की प्रक्रिया में अगर आदिवासियों को उजाड़ने की कोशिश हुई, तो उसका सामना किया जा सके।
जल, जंगल और जमीन का आधिकार
इसके अलावा, गोंगपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बैठक में जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आदिवासी समाज को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय दिलाने के लिए आदिवासियों को कोर्ट में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक में आदिवासी समुदाय के सदस्य एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए हल्दी और चावल का तिलक कर नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया।
बैठक में ये हुए शामिल
इस दौरान, बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार सिंह मरकाम ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल मरकाम ने किया। इस अवसर पर श्यामलाल मरकाम, राकेश मरकाम, राम प्रकाश कमरो और अन्य प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया, जो आदिवासी समुदाय की एकजुटता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज IIIT को मिली बड़ी जिम्मेदारी : 6G टेक्नोलॉजी पर करेंगे रिसर्च, 'एंड टू एंड संचार' के लिए डेढ़ करोड़ का फंड