Moradabad News : स्मार्ट सिटी के नाम पर उत्पीड़न से गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन  

स्मार्ट सिटी के नाम पर उत्पीड़न से गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन  
UPT | नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी।

Jan 10, 2025 14:05

मुरादाबाद में नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वे 'हमारा उत्पीड़न बंद करो' जैसे नारे लिखे बैनर अपनी दुकानों पर...

Jan 10, 2025 14:05

Moradabad News : मुरादाबाद में नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वे 'हमारा उत्पीड़न बंद करो' जैसे नारे लिखे बैनर अपनी दुकानों पर लगाकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों के प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। 

क्या है पूरा मामला
नगर निगम शहर के मुख्य बाजारों में काफी लंबे समय से स्मार्ट सिटी का कार्य कर रहा है। जिसके चलते नगर निगम द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी तोड़ा जा रहा है। व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसके व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारी नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

Also Read

नगर पालिका ने 123 जर्जर भवनों और दुकानों के मालिकों को जारी किया नोटिस, सुरक्षा के चलते उठाया कदम

15 Jan 2025 10:06 PM

संभल संभल में चलेगा बुलडोजर : नगर पालिका ने 123 जर्जर भवनों और दुकानों के मालिकों को जारी किया नोटिस, सुरक्षा के चलते उठाया कदम

संभल नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 123 जर्जर भवनों और दुकानों के स्वामियों को नोटिस जारी किया है। इन भवनों और दुकानों के मालिकों को चेतावनी दी गई है... और पढ़ें